Search

 
 
 

चाकुलिया : बाइक के चक्का में साड़ी फंसने से महिला जख्मी

 
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया- माटीहाना मुख्य सड़क पर दिघी और चौठिया के बीच सोमवार को बाजार से खरीदारी कर बाइक से लौट रही शकुंतला कर्मकार एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गयी. बाइक चालक सुनील कर्मकार ने बताया कि वे अपनी भाभी और एक बच्चे के साथ बहरागोड़ा प्रखंड के चिंगड़ा से चाकुलिया बाजार आए थे. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-10-year-old-child-dies-due-to-snake-bite/">घाटशिला

: सर्पदंश से 10 वर्षीय बच्चे की मौत
बाजार से खरीदारी कर लौटने के क्रम में उनकी भाभी की साड़ी चलती बाइक के चक्का में फंस गयी. इससे उसकी भाभी सड़क पर गिर गयी और उन्हें चोट लग गयी. स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना 108 एंबुलेंस को दी. मौके पर 108 एंबुलेंस पहुंची और गंभीर रूप से घायल महिला को सीएचसी लाया. महिला के चेहरे पर चोटें आई हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही