Search

 
 
 

चाकुलिया : माता समिति की महिलाओं ने विधायक को बताईं समस्याएं

 
Chakulia : चाकुलिया प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में मिड डे मिल बनाने वाली माता समिति की महिलाएं रविवार को विधायक कार्यालय में विधायक समीर महंती से मुलाकात कीं. महिलाओं ने उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया. माता समिति की सदस्यों ने मांग की कि माता समिति की सदस्य जो विद्यालय में बच्चों के लिए भोजन बनाने का कार्य करती हैं, उनका मानदेय बढ़ाया जाए. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-tpc-militants-pasted-posters-in-school-and-anganwadi-villagers-are-in-panic/">हजारीबाग

: टीपीसी उग्रवादियों ने स्कूल और आंगनबाड़ी में चिपकाये पोस्टर, दहशत में हैं ग्रामीण
उन्होंने रसोईया का कार्य करने वाली सदस्यों को कुकिंग ड्रेस उपलब्ध कराने की मांग की. माता समिति के सदस्यों को विधायक ने आश्वस्त किया कि उनकी सभी मांगों को लेकर वो सरकार को अवगत कराएंगे और जल्द समाधान करने का प्रयास करेंगे. मौके पर माता समिति की सदस्य नियोती हेम्ब्रम, रानी हेम्ब्रम, अनिता महतो, अंजली पातर, प्रमिला दास, सोनी महाकुड़ समेत अन्य उपस्थित थीं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही