Search

 
 
 

चाकुलिया : चंदनपुर में छापामारी करने पहुंची सीओ व पुलिस जवानों को महिलाओं ने घेरा

 
Chakulia : श्यामसुंदरपुर थाना अंतर्गत चंदनपुर स्वर्णरेखा नदी घाट पर अवैध बालू के खिलाफ छापामारी करने पहुंची चाकुलिया की अंचलाधिकारी जयवंती देवगम और पुलिस जवानों को शुक्रवार की शाम गांव की महिलाओं ने घेर लिया. महिलाओं ने लगभग 10-15 मिनट तक पदाधिकारियों को घेरे रखा. महिलाओं ने सीओ से कहा कि नदी घाट तक जाने वाली कच्ची सड़क को  आखिर किन कारणों से काट दिया गया है. कच्ची सड़क को प्रशासन द्वारा काटे जाने से ग्रामीणों को नदी घाट तक आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. महिलाओं ने सीओ से कच्ची सड़क को समतल कराने की मांग की. सीओ और पुलिस के द्वारा काफी समझाने के बाद महिलाएं शांत हुईं. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-settlement-of-npa-loans-of-banks-in-the-camp-of-permanent-lok-adalat/">चाकुलिया

: स्थाई लोक अदालत के शिविर में हुआ बैंकों के एनपीए लोन का समझौता

घाट पर नहीं मिला एक भी वाहन

श्यामसुंदरपुर थाना के प्रभारी दिलीप कुमार बिलुम ने दूरभाष पर बताया कि सीओ के नेतृत्व में सभी चंदनपुर स्वर्णरेखा नदी घाट पर छापामारी करने पहुंचे थे. तभी कुछ महिलाएं वहां पहुंच गई और नदी घाट तक जाने वाली कच्ची सड़क को काटे जाने का विरोध किया और उन्हें कुछ देर तक घेरे रखा. काफी समझाने के बाद मामला शांत हुआ. उन्होंने कहा कि आज नदी घाट पर एक भी वाहन नहीं था. इस संबंध में सीओ जयवंती देवगम से मामले की जानकारी लेने के लिए दुरभाष पर संपर्क किया गया. उनसे संपर्क नहीं होने के कारण उनका पक्ष नहीं लिया जा सका. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही