Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत सुनिश्चित करने के लिए महिलाओं ने की पूजा

Chakuliya : एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत सुनिश्चित करने के लिए शुक्रवार को चाकुलिया के प्रसिद्ध और लोगों की आस्था से जुड़े नागाबाबा मंदिर में दर्जनों महिलाओं ने पूजा-अर्चना की. यह पूजा पद्मश्री जमुना टुडू के नेतृत्व में की गई. इस दौरान महिलाओं ने 51 नारियल फोड़कर और नागाबाबा की पूजा कर हवन किया. मौके पर पद्मश्री जमुना टुडू ने कहा कि पीएम मोदी ने एक साधारण आदिवासी परिवार से जुड़ी महिला द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाकर जो आदिवासी समाज को सम्मान दिया है, इसके लिए वे धन्यवाद के पात्र हैं. टुडू ने जेपी नड्डा, अमित शाह के प्रति भी आभार व्यक्त किया. [caption id="attachment_351985" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/chakuliya_3.jpg"

alt="" width="600" height="270" /> हवन करती महिलाएं.[/caption] इसे भी पढ़ें : चंडीगढ़">https://lagatar.in/chandigarh-tree-fell-in-carmel-convent-school-one-child-killed-while-having-lunch-13-injured/">चंडीगढ़

: कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल में गिरा पेड़, लंच कर रहे एक बच्चे की मौत, 13 जख्मी

द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति बनी तो राज्य का होगा विकास 

जमुना टुडू ने कहा कि राज्य की पूर्व राज्यपाल सह एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ओड़शा की रहने वाली हैं और झारखंड की संस्कृति से जुड़ी है. द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति बनी तो राज्य का विकास होगा. मौके पर सुमित्रा महतो, लिलावती दास, बानी हांसदा, लक्ष्मीरानी मांडी, फुलकुमारी सोरेन, अंजू महतो, सुमित्रा महतो, पारो हांसदा, सोमबारी मुर्मू, सालगे हांसदा, अंजली हेम्ब्रम, मालती मुर्मू, सिता हांसदा, रायमुनी टुडू, जिरामुनी हांसदा, सुकुलमनी मुर्मू, सालको हांसदा समेत अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-the-goal-of-connecting-all-the-eligible-beneficiaries-of-the-panchayat-with-the-pension-scheme-mukhiya/">सरायकेला

: पंचायत के सभी योग्य लाभुकों को पेंशन योजना से जोड़ने का लक्ष्य- मुखिया
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही