Search

 
 
 

चाकुलिया : महिलाओं ने वट सावित्री की पूजा की, वटवृक्ष की परिक्रमा की

 
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया में गुरुवार को महिलाओं ने वट सावित्री की पूजा कर अपने पति के दीर्घायु होने की कामना की. महिलाओं ने वट सावित्री का व्रत भी रखा है. यहां के नागानल मंदिर के पास स्थित वट वृक्ष के नीचे व्रत रखने वाली महिलाएं पहुंचीं. महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा अर्चना की. पुजारी दिलीप पति ने पूजा करवाई. इसे भी पढ़ें : Breaking">https://lagatar.in/hc-lifts-ban-on-passing-maps-from-corporation-and-rrda/">Breaking

: हाईकोर्ट ने निगम और RRDA से नक्शा पास करने पर लगायी रोक हटायी
महिलाओं ने वट वृक्ष के नीचे बैठ कर वट सावित्री की कथा भी सुनी. वट वृक्ष की परिक्रमा की और वट वृक्ष में कलावा भी बांधा. ज्ञात हो कि वट सावित्री का व्रत रखना और कथा सुनना शुभ और फलदाई होता है. इस व्रत को रखने और कथा सुनने से महिलाओं को अखंड सौभाग्यवती रहने का वरदान प्राप्त होता है. चाकुलिया के अन्य कई इलाकों में भी महिलाओं ने श्रद्धा और आस्था के साथ वट सावित्री की पूजा की और व्रत रखा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही