Search

 
 
 

चाकुलिया : सीएचसी में मनाया गया महिला दिवस, महिलाओं ने दी रंगारंग प्रस्तुति

 
Chakulia : चाकुलिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केद्र सभागार में शनिवार को टाटा स्टील फाउंडेशन की मानसी प्लस परियोजना के तहत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रखंड की उप प्रमुख कविता साव, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजीत कुमार मुर्मू, बीपीएम सतीश वर्मा, हेमंत महतो, बीटीपी सुशांत मंडल, महेंद्र कुमार, शंकर चंद्र मांडी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. अतिथियों को फूलों का गुलदस्ता देकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. उप प्रमुख कविता साव ने अपने कहा कि महिलाएं अपने हक के लिए लड़ें. महिलाओं पर हो रहे शोषण का सभी को मिलकर विरोध करें. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-in-view-of-hindu-new-year-and-ram-navami-special-officer-of-jnac-held-a-meeting-gave-instructions/">जमशेदपुर

: हिंदू नववर्ष व राम नवमी को देखते हुए जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी ने की बैठक, दिए निर्देश

प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत

कार्यक्रम में उपस्थित स्वास्थ्य सहिया द्वारा महिला दिवस के उपलक्ष्य पर नाटक, भाषण, नृत्य प्रस्तुत कर महिलाओं को अपने अधिकार और कर्त्तव्य के प्रति जागरूक किया गया. सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले सभी प्रतिभागियों को मानसी प्लस परियोजना ने पुरस्कृत किया. मौके पर मानसी प्लस परियोजना के जिला समन्वयक हरिहर मदीना, प्रखंड समन्वयक अनुश्री साव, मानसी मित्र वैशाखी महंती, लक्ष्मी मनी टुडू, हरिप्रिया महतो, चंपा महतो, बंदना महतो, अमरजीत महतो, बंशीधर महतो ने कार्यक्रम को संबोधित किया. मौके पर डॉ. कृष्ण बल्लभ महतो, हेमंत महतो, बीपीएम सतीश वर्मा, विकास कुमार साव, बीटीटी सुशांत मंडल, महेंद्र कुमार, शंकर चंद्र मांडी,एएनएम खेमा महतो, जूली रानी महतो, आशा लता महतो, अनीमा महतो समेत अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही