Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में मना विश्व पर्यावरण दिवस

Chakulia(Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में सोमवार को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक समीर कुमार मोहंती उपस्थित थे. आयोजित समारोह में विधायक ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा करने की जरूरत है. प्रकृति के बिना मानव जीवन अधूरा है. पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए पौधारोपण और पेड़ तथा जंगलों की रक्षा जरूरी है. पेड़ पौधे नहीं रहेंगे तो मानव जीवन का अस्तित्व खत्म हो जाएगा. इसलिए हम सभी का दायित्व बनता है कि हम पेड़ पौधों की रक्षा करें. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-anganwadi-center-without-electricity-and-water-innocent-forced-to-sit-in-the-scorching-heat/">चांडिल

: आंगनबाड़ी केंद्र बिजली व पानी विहीन, भीषण गर्मी में मासूम बैठने को मजबूर

विधायक ने विभिन्न प्रजाति के कई पौधों का रोपण किया

विधायक ने स्कूल की सभी छात्राओं से अपील की कि वे सभी घर जाकर एक- एक पौधा लगाएं और उनकी रक्षा करें. मौके पर विधायक ने स्कूल परिसर में विभिन्न प्रजाति के कई पौधों का रोपण किया. मौके पर अंचल अधिकारी जयवंती देवगम, प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय,प्रखंड विकास पधाधिकारी देवलाल उरांव, वनपाल कल्याण चंद्र महतो, गौतम दास,घनश्याम महतो, प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी गौरी शंकर वन विभाग के लिपिक की तापस राय, विद्यालय की वार्डन सुमित्रा मांडी और विद्यालय की छात्राएं समेत समेत अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :पाकुड़">https://lagatar.in/pakur-judicial-magistrate-planted-saplings-in-the-court-premises-on-world-environment-day/">पाकुड़

: विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायलय परिसर में न्यायिक दंडाधिकारी ने किया पौधरोपण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही