Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : जाहेर गाड़ में विश्व आदिवासी दिवस मना, विधायक ने किया पौधरोपण

Advertisement
Advertisement
Chakuliya : विश्व आदिवासी दिवस पर मंगलवार को चाकुलिया के दिशोम जाहेर गाड़ में आदिवासी एकता मंच के तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित हुआ. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक समीर महंती ने समाज का झंडा फहराकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. विधायक ने पंडित रघुनाथ मुर्मू की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. विधायक ने जाहेर गाड़ परिसर में पौधरोपण भी किया. विधायक ने कहा कि आदिवासी समाज ने इतिहास की रचना की है. समाज के वीर बीरसा मुंडा, सिदो कान्हू, फूलो झानो समेत कई आंदोलनकारियों ने आजादी की लड़ाई में शहीद हुए थे.

महापुरुषों की जीवनी का अनुशरण करे युवा : विधायक 

[caption id="attachment_384152" align="aligncenter" width="1025"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/161.jpeg"

alt="" width="1025" height="875" /> जाहेर गाड़ में झंडा फहराते विधायक.[/caption] झारखंड आंदोलन में भी आदिवासी समाज की अहम भूमिका रही है. उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज को हेमंत सरकार ने एक परिचय देने का काम किया है. सरकार ने सरना कोड को पारित कर समाज को एक पहचान देने का काम किया है. हेमंत सरकार राज्य के विकास के लिए कृत संकल्पित है. आज हेमंत सोरेन की लोकप्रियता और कार्यो से विपक्ष बोखला गया है और तरह-तरह के आरोप प्रत्यारोप कर बदनाम करने का प्रयास कर रहा है. विधायक ने कहा कि समाज के युवा महापुरुषों की जीवनी का अनुशरण कर उन्हें अपना आदर्श मानें और उनके बताएं मार्ग पर चलें. तभी समाज का विकास होगा.

ये थे उपस्थित 

मौके पर प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, राकेश महंती, शुभदीप दास, दशरथ मुर्मू अमर हांसदा, पुलक महापात्र, राजा बारिक, विशाल बारिक, एकता मंच के सुभाष मांडी, साहेब राम मुर्मू,मानिक हांसदा, कन्हाई लाल मुर्मू, डोमन हांसदा,काली पद हांसदा,विजेन्द्र हांसदा,बलराम मांडी,श्रीनाथ मुर्मू,दीपक मुर्मू,बयाल किस्कू, जितेन हेम्ब्रम समेत अन्य उपस्थित थे. कार्यक्रम के पूर्व समाज के युवा बाइक रैली की शक्ल में बिरसा मुंडा चौक पहुंचे और बिरसा मुंडा की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी.     [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही