Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : आंगनबाड़ी और विद्यालयों में बच्चों को खिलायी गयी कृमि की दवा

Chakulia (Dharish Chandr Singh) : चाकुलिया स्वास्थ्य विभाग के तहत गुरुवार को प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी केन्द्र और स्कूलों में 1 से 19 वर्ष तक के सभी विद्यार्थियों को एनडीडी कार्यक्रम के तहत कृमि की दवा खिलायी गयी. इस कार्यक्रम के तहत 1 से 5 वर्ष तक के बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र की सेविकाओं द्वारा कृमि की दवा खिलाया गयी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-demand-to-call-the-annual-general-meeting-of-andhra-bhakta-shri-ram-mandir-committee-and-declare-the-date-of-election/">जमशेदपुर

: आंध्र भक्त श्रीराम मंदिर कमिटी की वार्षिक आमसभा बुलाने व चुनाव की तिथि घोषित करने की मांग
6 से 19 वर्ष के विद्यार्थियों को सभी स्कूलों में स्कूल के शिक्षकों द्वारा दवा खिलायी गयी. इस संबंध में सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजीत मुर्मू ने बताया कि जिला से प्रखंड में 53000 बच्चों को कृमि की दवा खिलाने का लक्ष्य दिया गया है. छूटे हुए बच्चों को 25 अप्रैल को कृमि की दवा खिलाकर लक्ष्य को पूरा किया जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही