Search

 
 
 

चाकुलिया : धूमधाम से हुई जामीरा पहाड़ की पूजा, उमड़े श्रद्धालु

 
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया प्रखंड की बड्डीकानपुर- कालापाथर पंचायत में रविवार को जामिरा पहाड़ की पूजा धूमधाम तथा श्रद्धा और भक्ति से की गई. इसके साथ ही प्रखंड क्षेत्र में पहाड़ पूजा का सिलसिला शुरू हो गया. अच्छी वर्षा और क्षेत्र की खुशहाली के लिए पहाड़ पूजा की वर्षों पुरानी परंपरा है. पुजारी सह ग्राम प्रधान पिथो मुर्मू, सहयोगी पुजारी रामदास हांसदा, कुनाराम हांसदा, भीम सेन मांडी, कांदा मुर्मू ने परंपरा के मुताबिक पूजा-अर्चना की. पूजा करने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. अनेक पुरुष और महिलाओं ने पूजा थान में श्रद्धा और भक्ति से पूजा की. [caption id="attachment_679379" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/chakulia-pahar-puja-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> विधि विधान से पूजा-अर्चना करते पुजारी[/caption] इसे भी पढ़ें : मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-bjp-st-morcha-launched-a-great-public-relations-campaign/">मुसाबनी

: भाजपा एसटी मोर्चा ने चलाया महा जनसंपर्क अभियान

कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का होगा आयोजन

पहाड़पूजा के अवसर पर शाम को न्यू यंग बॉयज क्लब के तत्वाधान में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. 27 जून को भी कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित होंगे. पूजा को सफल बनाने में पूजा स्थान में मंदिर का निर्माण कराने वाले साहेब राम मुर्मू, पिंटू मुर्मू, हिंदू मुर्मू, रामदास हांसदा, जयराम, अजय पातर, मंगल हांसदा, सुनील मुंडा, बुद्धेश्वर मुंडा, हिंदु हांसदा, रंजीत किस्कू, महादेव मांडी, माधव मांडी, चरण मुंडा समेत अन्य सदस्यों ने अहम भूमिका अदा की. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही