Search

 
 
 

चाकुलिया : मालकुंडी पंचायत भवन में आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित

 
Chakuliya : प्रखंड के मालकुंडी पंचायत भवन में शुक्रवार को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित हुआ. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में विधायक समीर महंती शामिल हुए. विधायक ने सभी स्टॉल को बारी-बारी से अवलोकन किया और स्टॉल में बैठे कर्मचारियों को सही तरीके से लोगों को समझाने के साथ-साथ प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया. विधायक ने शिविर में उपस्थित लोगों को हेमंत सोरेन सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी. विधायक ने फुलों झानो योजना के तहत लाभुकों को 10-10 हाजार रुपये का चेक सौंपा. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-only-one-teacher-for-146-girl-students-in-project-girls-high-school/">बहरागोड़ा

: प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय में 146 छात्राओं पर सिर्फ एक शिक्षक

लाभुकों के बीच स्वीकृत पत्र का हुआ वितरण

बुजुर्ग महिलाओं के बीच कंबल एवं अन्य योजनाओं के तहत स्वीकृत पत्र लाभुकों के बीच वितरित किया गया. मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी देवलाल उरांव, अंचधिकारी जयंती देवगम, प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, उप प्रमुख कविता साव, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष साहेब राम मंडी, मुखिया आलोबती बास्के, पंचायत समिति मनोरंजन महतो, जिला सचिव घनश्याम महतो, प्रखंड सचिव बलराम महतो, टुलु साव,बीस सूत्री सदस्य मौसमी मल्लिक, निर्मल महतो प्रखंड के सभी पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-dav-bistupur-became-the-overall-champion-in-the-dav-national-sports-competition/">जमशेदपुर

: डीएवी राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में डीएवी बिष्टुपुर बना ओवरऑल चैंपियन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही