Search

 
 
 

चाकुलिया : सिमदी पंचायत भवन में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित

 
Chakuliya : चाकुलिया प्रखंड की सिमदी भवन परिसर में गुरुवार को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का बतौर मुख्य अतिथि विधायक समीर महंती ने दीप प्रज्जवलित कर उद्घाटन किया. विधायक ने कार्यक्रम में फुलो झानो योजना के तहत चार लाभुकों को 10-10 हजार रूपए का चैक, बैंक लिंकेज योजना के तहत पांच महिला समूहों के बीच कुल 7.50 लाख रूपए का ऋण, पेंशन स्वीकृत पत्र समेत अन्य योजनाओं के तहत स्वीकृत पत्र लाभुकों के बीच वितरित किया. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-ngts-ban-on-sand-lifting-lifted-construction-work-accelerates/">सरायकेला

: एनजीटी की बालू उठाव पर लगी रोक की अवधि समाप्त, निर्माण कार्य में आई तेजी
कार्यक्रम में पीडीएस से संबंधित छह आवेदन राशन कार्ड बनाने, कार्ड में नाम जोड़ने के लिए सात आवेदन, कार्ड से नाम हटवाने के लिए चार आवेदन, नाम बदलने के लिए एक आवेदन दिया गया. सभी आवेदन का ऑन द स्पॉट समाधान किया गया. इस अवसर पर बीडीओ देवलाल उरांव, प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, मुखिया सह बीस सूत्री अध्यक्ष साहेबराम मंडी, पंचायत समिति मंजू महतो, निर्मल महतो, दीपक बेहरा, मिथुन कर, विशाल बारीक, सुबोध नायक, मनोज महतो सभी पंचायत वार्ड मेंबर और पंचायत के लाभुक उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही