Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष ने की नप योजनाओं की जांच की मांग

Chakulia : युवा कांग्रेस के बहरागोड़ा विधानसभा अध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान ने झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग सचिव को पत्र लिखकर चाकुलिया नगर पंचायत  (नप) में चल रही योजनाओं की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है. उन्होंने पत्र में चाकुलिया नगर पंचायत के वार्ड संख्या 10 में लाखों की लागत से बन रहे पार्क और वार्ड संख्या आठ में कमारीगोड़ा तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य मे संवेदक, अभियंता और अधिकारियों के संरक्षण में निम्न स्तर की सामग्रियों का इस्तेमाल करने, प्राक्कलन के अनरूप गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं करने, जनता के पैसों का योजनाओं में दुरुपयोग करने की शिकायत विभाग के सचिव से की है. अपने पत्र में इन योजनाओं से जुड़े सभी पदाधिकारियों और अभियंताओं की संपत्ति की जांच कराने की मांग भी विभाग सचिव से की है. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-eight-people-were-helped-by-the-mlas-mother-father-donation-scheme/">चाकुलिया

: विधायक की मातृ- पितृ दाय योजना से आठ लोगों की मदद की गई
उन्होंने बताया कि नगर पंचायत का गठन क्षेत्र के विकास के उद्देश्य से किया गया था, परंतु दुर्भाग्यपूर्ण है कि यहां कार्यालय द्वारा पारित सभी योजनाओं का धरातल पर कोई इस्तेमाल नहींं हो रहा है. और ना ही सुचारू रूप से उनका रख रखाव हो रहा है.जो जनता के पैसों का दुरुपयोग है. नगर पंचायत में जुस्को द्वारा करोड़ों की लागत से निर्मित पेयजलापूर्ति योजना हो या फिर लाखों की लागत का सामुदायिक शौचालय, किसी का भी इस्तेमाल और रख रखाव में नगर पंचायत विफल रही है. क्षेत्र की जनता को मूलभूत सुविधा पेयजल, नाली, सड़क आदि की सुविधा मिल नहीं रही है. परंतु कार्यालय बड़ी -बड़ी फिजूलखर्ची योजनाओं को धरातल पर स्थापित करने के प्रयासों में लगा हुआ है. जो किपदाधिकारियों द्वारा लोगों की सुविधा के प्रति लापरवाही को दर्शाता है. उन्होंने पत्र की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री सह नगर विकास विभाग के मंत्री को भी भेजकर जांच की मांग की है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही