Search

 
 
 

चाकुलिया : मुख्य बाईं नहर में डूबा युवक, तलाश जारी

 
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया नगर पंचायत के हवाई पट्टी के पास स्थित स्वर्णरेखा परियोजना की मुख्य बाईं नहर में बाजपेई नगर के युवक शंकर गागराई (18 वर्ष) की सोमवार की सुबह डूबने की आशंका है. नहर के पास ग्रामीणों की भीड़ जुट गई है. युवक की मां और बहन भी पहुंची हैं. शंकर गागराई अपने कई दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया था. कई युवक नहर में उसकी तलाश कर रहे हैं. इसकी सूचना चाकुलिया पुलिस को दी गयी है. पुलिस भी वहां पहुंच कर उसकी तलाश कर रही है. [caption id="attachment_735820" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/Chakulia-Parijan-Thana-Prabhari.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> युवक के परिजनों से पूछताछ करते थाना प्रभारी.[/caption] इसे भी पढ़ें : अशोका">https://lagatar.in/initiative-to-open-ashoka-west-underground-coal-mine-started-dfo-surveyed-3781-hectares-of-land/">अशोका

वेस्ट भूमिगत कोयला खदान खोले जाने की पहल शुरू, 3781 हेक्टेयर वन भूमि का DFO ने किया सर्वेक्षण
जानकारी के मुताबिक शंकर गागराई कल ही बाहर से घर आया था. आज सुबह अपने दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया था. बीड़ी बस्ती निवासी उसके दोस्त नरेगा सोय ने बताया कि वह शौच करने के लिए गया. उसी समय शंकर गागराई नहर में नहाने के लिए उतरा और फिर नहीं लौटा. संभावना है कि शंकर गागराई नहर के तेज बहाव में बह गया. समाचार लिखे जाने तक नहर में युवक की तलाश जारी है. समाचार लिखे जाने तक नहर में युवक की तलाश जारी है. नहर के फाटक को बंद कर दिया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही