Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : ट्रेन से गिरकर घायल युवक सीएचसी से फरार, ग्रामीणों ने पकड़ा, इलाज जारी

Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया के सोनाहारा गांव के पास गुरुवार की दोपहर ट्रेन से गिरकर एक युवक घायल हो गया. उसे स्थानीय ग्रामीणों 108 एंबुलेंस से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. इलाज के दौरान युवक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से भाग निकला. इसके बाद कमारीगोड़ा गांव के ग्रामीणों ने उसे पकड़ा और 108 एंबुलेंस से दोबारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया. फिलहाल उसका इलाज चल रहा है. उसके सिर में और हाथों में गंभीर चोट आई है.  इसे भी पढ़ें : मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-jaduguda-police-sent-the-accused-of-raping-a-teenager-to-jail/">मुसाबनी

: जादूगोड़ा पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म के आरोपियों को भेजा जेल

पुलिस कर रही पूछताछ

घायल युवक ने अपना नाम लालटू सरदार बताया. उसने खुद को पश्चिम बंगाल के बाल्ती निवासी बताया. उसने कहा कि वह मुंबई से कोलकाता जा रहा था. सीएचसी से भागे जाने को लेकर पूछे जाने पर उसने कहा कि वह होश में नहीं था और क्या किया उसे पता नहीं है. जानकारी के मुताबिक उक्त युवक को सोनाहारा के ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक पर घायल अवस्था में देखा. ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी. इसके बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था. यहां से भागने के बाद उसे दोबारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. सूचना पाकर पुलिस भी पहुंची और युवक से पूछताछ की. [wpse_comments_template

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही