Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : कालियाम में ट्रक के धक्के से युवक घायल, हालत गंभीर

Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया थाना क्षेत्र स्थित कालियाम गांव में शनिवार की देर शाम बांस से लदे एक ट्रक ने विप्लव नायक नामक 25 वर्षीय युवक को धक्का मार दिया. इससे युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसे स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए चाकुलिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. युवक के सिर और हाथ में गंभीर चोट आई है. यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. सूचना पाकर पुलिस सीएचसी पहुंची है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. ग्रामीणों ने ट्रक को रोक कर रखा है. ग्रामीणों ने बताया कि चालक नशे की हालत में है. मुखिया दासो हेंब्रम ने बताया कि आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक को रोक कर रखा है. चालक भी वहीं है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-56-cases-executed-in-monthly-lok-adalat/">चाईबासा

: मासिक लोक अदालत में 56 मामलों का हुआ निष्पादन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही