Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : युवा समाज के लिए बेहतर कार्य करें तभी बेहतर राष्ट्र का निर्माण होगा : अर्जुन मुंडा

Advertisement
Advertisement
Chakulia : केंद्रीय जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि प्रतिभाओं को निखारने में स्वामी विवेकानंद आईटीआई बेहतर काम कर रहा है. छात्र रचनात्मक और सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य प्राप्ति की ओर बढ़ें. गांव के बच्चे ही नया भारत गढ़ेंगे. वे रविवार को चाकुलिया के स्वामी विवेकानंद आईटीआई में 100 बेड वाले जनजातीय छात्रावास के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के माध्यम से संस्था का और संस्था के माध्यम से विद्यार्थियों का विकास होता है. भारत युवाओं का देश है. युवा अपने परिवार और समाज के लिए बेहतर कार्य करें तो बेहतर राष्ट्र का निर्माण होगा. युवा देश की प्रगति के साधन है. ग्रामीण इलाके में भी प्रतिभाओं की भरमार है. चंद्रयान-3 की सफलता में भी गांव के कई युवा वैज्ञानिकों ने अहम भूमिका निभाई. नरेंद्र मोदी एक विजन के साथ कम कर रहे हैं. ऐसा होने से ही देश सशक्त बनेगा. अब गांव की महिलाएं भी शक्ति के रूप में उभर रही हैं. स्वावलंबी बनकर महिलाएं देश को टैक्स दे रही हैं. उन्होंने आह्वान किया कि अपने गांव को कौशल विकास गांव बनाएं. यहां की आईटीआई संस्था बेहतर काम कर रही है. युवाओं को रोजगार का अवसर प्रदान कर रही है. उन्होंने कहा कि जल जंगल और जमीन की रक्षा करें. इसके लिए सामूहिक प्रयास करें. इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों के विभिन्न प्रोजेक्टों का अवलोकन किया. [caption id="attachment_766921" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/24rc_m_131_24092023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कार्यक्रम में उपस्थित लोग[/caption] इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-foundation-day-of-national-service-scheme-celebrated-in-yamini-kant-college/">घाटशिला

: यामिनी कांत कॉलेज में मनाया गया राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस

चाकुलिया-बुड़ामुरा रेल लाइन को शुरू करने की मांग

सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने जनजातीय समुदाय के लोगों के विकास के लिए अलग से मंत्रालय का गठित किया था. जब से अर्जुन मुंडा इस मंत्रालय के मंत्री बने हैं, तब से जनजातीय समुदाय के लोगों का विकास हुआ है. देश में 740 एकलव्य विद्यालय खोले गए. केंद्र सरकार द्वारा जनजातीय समुदाय के विकास के लिए दिए गए करोड़ों रुपए झारखंड की सरकार खर्च नहीं कर रही है. सांसद ने कहा कि इस आईटीआई को वे सांसद निधि से सोलर इन्वर्टर उपलब्ध कराएंगे. वहीं, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ दिनेश षाड़ंगी ने कहा कि बहरागोड़ा में तीन साल पूर्व से एकलव्य विद्यालय बनकर तैयार है. परंतु आज तक चालू नहीं हुआ है. इसे चालू करने की दिशा में पहल हो. उन्होंने कहा कि अर्जुन मुंडा के जनजातीय विभाग के केंद्रीय मंत्री बनने से जनजाति समुदाय के लोगों में विश्वास जगा है. उन्होंने वंदे मातरम ट्रेन का घाटशिला व चाकुलिया में ठहराव और चाकुलिया-बुड़ामुरा रेल लाइन को शुरू करने की दिशा में भी पहल करने की मांग की. कहा कि चाकुलिया में कार्गो एयरपोर्ट निर्माण की संभावनाएं हैं और इस दिशा में पहल हो. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-karam-mahotsav-at-gopal-maidan-on-october-1/">जमशेदपुर

: गोपाल मैदान में करम महोत्सव एक अक्टूबर को

टोपी पहनाकर अतिथियों का स्वागत

आईटीआई के सीईओ जोगेंद्र सिंह ने आईटीआई की उपलब्धियां पर प्रकाश डाला और कहा कि यहां और ट्रेड बढ़ाने का प्रयास जारी है. आज का दिन ऐतिहासिक है.अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया. फिर रिमोट कंट्रोल से छात्रावास का उद्घाटन किया. इसके बाद मंच पर अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर और पारंपरिक टोपी पहना कर किया गया. प्राचार्य तरुण कुमार महंती ने स्वागत भाषण दिया. इस अवसर पर जिला परिषद की अध्यक्ष बारी मुर्मू, उपाध्यक्ष पंकज कुमार, शुक्ला मोहंती, घाटशिला के पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, घाटशिला के जिला परिषद के सदस्य करण सिंह, धरित्री महतो, चाकुलिया के प्रमुख धनंजय करुणामय, रंजीत कुमार बाला, चंडी चरण साव, बबलू प्रसाद, जगन्नाथ महतो, संजय कुमार लोधा, परमेश्वर रूंगटा, रूपेश कटियार, विनोद सिंह समेत अनेक पुरुष और महिलाएं उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही