Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : गांवों की जनसमस्याओं के समाधान हेतु सक्रिय भूमिका निभायें युवा : डाॅ गोस्वामी

Advertisement
Advertisement
Chakuliya : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी ने युवाओं से अपने-अपने गांव की जन समस्याओं के समाधान हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया है. साथ ही कहा है कि युवा केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने में मदद करें. डाॅ गोस्वामी मंगलवार को चाकुलिया प्रखंड के मुड़ाल गांव में ग्रामीणों तथा युवाओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-mla-laid-foundation-stone-for-pcc-road-construction-work/">चाकुलिया

: विधायक ने पीसीसी पथ निर्माण कार्य का किया शिलान्यास
सभी को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकारी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों की उदासीनता के कारण ग्रामीणों को अपने जरूरी कार्यों के लिए भी बार- बार प्रखंड कार्यालय का चक्कर काटना पड़ता है. ग्रामीणों ने डाॅ गोस्वामी के समक्ष कई जनसमस्याओं को रखा. डॉ गोस्वामी ने आश्वस्त किया कि वे सरकारी पदाधिकारियों से बात कर इन समस्याओं का समाधान करवायेंगे. बैठक की अध्यक्षता भाजपा श्यामसुन्दरपुर मंडल अध्यक्ष बाघराय मांडी ने की. इसे भी पढ़ें : गालूडीह">https://lagatar.in/galudih-karma-worship-was-celebrated-in-the-area-villagers-of-many-villages-did-karma-worship/">गालूडीह

: क्षेत्र में करमा पूजा की धूम, कई गांव के ग्रामीणों ने किया करमा पूजा

यह थे बैठक में मौजूद

बैठक में मुख्य रूप से लक्ष्मी रानी मान्डी, उपमुखिया रिंकु गिरि, भाजपा नेता बाबलू गिरी,गंगाराम हांसदा, विश्वनाथ सोरेन, लंबोदर हांसदा, सनत कुमार गिरी, राजेश कुमार गिरी,मदन गिरी, संजीव गिरी,अरुण गिरी, बिक्रम मांडी, पत गिरी, बनमाली गिरी, भूषण गिरी, शिवायन गिरी, निर्मल गिरी, बद्रीनाथ गिरी, सुशांत गिरी, रंटू दीगार, सुबल नायक, ओमप्रकाश गोस्वामी सम्मिलित थे. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही