Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : 13 अक्टूबर से शुरू होगा शिबू रंजन खां मेमोरियल रूरल प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट

Chakuliya : चाकुलिया नगर पंचायत के केदार नाथ झुनझुनवाला उच्च विद्यालय मैदान में 13 अक्टूबर से पांचवीं शिबू रंजन खां मेमोरियल रूरल प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू होगी.यह प्रतियोगिता ड्यूज बॉल से खेली जाएगी. इसकी तैयारियां जोरों पर है. प्रतियोगिता का पहला मैच वॉरियर और टाइगर्स के बीच खेला जाएगा. प्रतियोगिता के संयोजक देवानंद सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता के सभी मैच यूट्यूब पर प्रसारित होंगे. इसके लिए विशेष व्यवस्था की गई है. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-kali-puja-pandal-of-netaji-youth-sporting-club-will-be-the-center-of-attraction/">चाकुलिया

: नेताजी यूथ स्पोर्टिंग क्लब का काली पूजा पंडाल होगा आकर्षण का केंद्र

19 अक्टूबर को खेला जाएगा फाइनल मैच

सभी मैच आईसीसी के द्वारा बनाए गए नए नियमों के अनुसार खेले जाएंगे. प्रतियोगिता में तीसरा अंपायर भी होगा और प्रत्येक टीम को दो रिव्यू की सुविधा मिलेगी. टूर्नामेंट में कुल पांच टीम स्नैकस्, टाइटन, पैंथर, वॉरियर और टाइगर्स भाग लेंगी. टाइगर्स टीम के मालिक सुमित कुमार लोधा, स्नैक टीम के मालिक संजय कुमार लोधा, पैंथर टीम के मालिक आलोक कुमार लोधा, वॉरियर टीम के मालिक विनीत कुमार रुंगटा और टाइटन टीम के मालिक कौशल रुंगटा हैं. प्रतियोगिता का फाइनल मैच 19 अक्टूबर को खेला जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही