Search

आने वाले दिनों में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराना चुनौती : DGP

  • नक्सलवाद की कमर तोड़ी और कई जटिल केस सुलझाये
  • योजना पूर्ण तरीके से अभियानों कर 402 नक्सलियों की गिरफ्तारी
  • 269 नक्सलियों ने झारखंड पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण 
Ranchi :  नक्सलवाद की कमर तोड़ी और कई जटिल केस सुलझाये. लेकिन आने वाले दिनों में चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से निपटाने की चुनौती हम सभी के सामने है. यह बातें डीजीपी अजय कुमार सिंह ने झारखंड पुलिस मुख्यालय में गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण के बाद कही. डीजीपी ने कहा कि झारखंड पुलिस का मुखिया होने के नाते मैं यह भली भांति समझता हूं कि अभियान के दौरान होने वाली कठिनाइयों के बावजूद भी झारखंड पुलिस के लिए काफी उत्साहजनक परिमाणामों वाला वर्ष रहा है. झारखंड के विभिन्न नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में योजना पूर्ण तरीके से चलाये जा रहे सफल अभियानों में 402 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है. इसके अलावा आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत अब तक कुल 269 नक्सलियों ने झारखंड पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है. आत्मसमर्पण के बाद नक्सलियों को खुले जेल में रखा जा रहा है.

संगठित अपराधिक गिरोहों के खिलाफ एटीएस की कार्रवाई जारी

झारखंड में संगठित अपराधिक गिरोहों के खिलाफ एटीएस की कार्रवाई लगातार जारी है. एटीएस ने 66 अपराधियों को गिरफ्तार किया है. वहीं 16 हथियार, 278 गोली, 104 कि.ग्रा. नारकोटिक्स और 62 लाख नगद बरामद किये हैं. इसके अलावा एटीएस ने गोड्डा जिले से आईएसआईए संगठन से जुड़े आरिज हसनैन को भी गिरफ्तार किया है.

झारखंड में साइबर अपराधियों के खिलाफ सबसे ज्यादा कार्रवाई 

डीजीपी ने अपने संबोधन में बताया कि साइबर अपराध एक बड़ा खतरा बनकर राज्य में उभर रहा है. लेकिन झारखंड में सबसे ज्यादा साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है. प्रतिबिंब एप आने के बाद साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में और तेजी आयी है. 8 नवंबर 2023 से 12 जनवरी तक 102 एफआईआर दर्ज की गयी है. वहीं 479 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है. प्रतिबिंब पोर्टल के अनुसार, पुलिस ने  कुल 134 सिम कार्ड और 1120 मोबाइल जब्त किये हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp