Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चैंबर व्यापार-उद्योग ही नहीं समाज सेवा में भी बढ़-चढ़कर लेता है हिस्सा : किशोर मंत्री

Advertisement
Advertisement

लायंस क्लब के मानव सेवा के कार्य में चैंबर की सहभागिता

Ranchi : मानव सेवा के कार्य में लगे लायंस क्लब ने पुरी में शनिवार को दो दिवसीय जिला सम्मेलन का आयोजन किया. जिसमें झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष किशोर मंत्री के नेतृत्व में सह सचिव अमित शर्मा, शैलेश अग्रवाल और कार्यकारिणी सदस्य रोहित पोद्दार ने शामिल हुये और क्लब के सदस्यों और प्रतिभागियों का उत्साहवर्द्धन किया. सम्मेलन में बिहार और झारखंड के 80 क्लबों के लगभग 400 प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं. अधिवेशन के दौरान क्लब के नये नेतृत्व का निर्वाचन कर मानव सेवा में लायंस क्लब की निर्बाध भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी. चैंबर के पूर्व कोषाध्यक्ष एवं वर्तमान कार्यकारिणी सदस्य सुनिल केडिया ने क्लब के चुनाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है. दूसरी ओर रांची की ही सुभ्रा मजुमदार है. रविवार को आहूत होनेवाले इस चुनाव में लगभग 250 लोग इसका निर्णय लेंगे. चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री ने दोनों उम्मीदवारों से मिलकर उनका उत्साहवर्द्धन करते हुए चैंबर की ओर से चुनाव में जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दीं और क्लब के इस कार्य में चैंबर की भागीदारी के लिए आश्वस्त किया. उन्होंने कहा कि चैंबर केवल व्यापार, उद्योग की ही बात नहीं करता, बल्कि समाज सेवा के कार्य में भी बढ़-चढ़कर भूमिका निभाता है. लायंस क्लब के इस अधिवेशन में चैंबर के पूर्व अध्यक्ष ललित केडिया, मनोज नरेडी, सदस्य मुकेश पांडे, सुरेशचंद्र अग्रवाल, राजेश गुप्ता के अलावा नरेश कुमार, भारतेंदु झा, संजय पोद्दार, विजया केडिया, अमित कुमार, नीरज साहा, प्रशांत गुप्ता, गुलशन वाधवा, राजीव लोचन, अनुपमा लोचन, राजीव सिंह समेत चैंबर के कई सदस्य शामिल हो रहे हैं. इसे भी पढ़ें : लोकसभा">https://lagatar.in/lok-sabha-elections-2024-voting-from-april-19-results-on-june-4-know-how-many-seats-will-be-voted-in-which-phase/">लोकसभा

चुनाव 2024 : 19 अप्रैल से मतदान, 4 जून को परिणाम, जानिये किस चरण में कितनी सीटों पर पड़ेंगे वोट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही