Search

चैंबर ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवसः धरती को बचाने के लिए हरियाली जरूरी-किशोर

Ranchi: झारखंड चैंबर की स्वच्छ भारत और पौधारोपण उप समिति की बैठक चैंबर भवन में उप समिति के चेयरमैन किशन अग्रवाल की अध्यक्षता में सोमवार को हुई. विश्व धरती दिवस के मौके पर कहा गया कि यह धरती माता हम सब की पोशाक हैं. हम सबको इसकी रक्षा करने का संकल्प लेना चाहिए. पर्यावरण प्रदूषण और वृक्षों के कटने के कारण धरती लगातार गर्म होती जा रही है, और यही वजह है कि हमेशा प्राकृतिक आपदा आती रहती है, कभी बाढ़ सूखा गर्मी का बढ़ना तूफान भूकंप इसका प्रमुख कारण है, लोगों की जान माल की क्षति पहुंच रही है. धरती का शोषण दोहन अत्याचार करना बंद करना होगा, तभी सभी धरती पर सुरक्षित रह सकते हैं. हम सभी धरती के पुत्र समान हैं, तभी हम इसे धरती माता कहते हैं, और प्रणाम करते हैं, धरती माता लोगों के सभी आवश्यकताओं की पूर्ति करती है. चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री ने कहा कि आज पर्यावरण प्रदूषण एक गंभीर समस्या बन गई है इससे बचने के लिए अधिक से अधिक मात्रा में पौधरोपण करना चाहिए ताकि पर्यावरण को बचाया जा सके. पौधरोपण द्वारा ही पर्यावरण की रक्षा संभव है . मौके पर उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, उप समिति के चेयरमैन किशन अग्रवाल, सदस्य आनंद जालान, परमजीत सिंह चाना, मनोज कुमार मिश्रा, स्वामी दिव्यज्ञान, मोनल श्रीवास्तव, कुमार शिवम आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें- कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-said-pm-modis-statement-is-divisive-and-malicious-knocked-on-the-door-of-election-commission/">कांग्रेस

ने कहा, पीएम मोदी का बयान विभाजनकारी और दुर्भावनापूर्ण… चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया…
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp