Search

 
 
 

उद्यमियों की समस्‍या कैसे हो दूर, चैंबर की बैठक में हुई चर्चा

 
Ranchi : झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के उद्योग व पॉल्यूशन उप समिति की संयुक्त बैठक शुक्रवार को चैंबर भवन में हुई. 12 जनवरी को उद्योग सचिव के साथ चैंबर भवन में आहूत होनेवाली बैठक की सफलता के लिए कई बिंदु पर चर्चा की गई. उद्योग सचिव के समक्ष राज्य के सभी जिलों के उद्यमियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के साथ ही औद्योगिक इकाइयों के संचालन में होनेवाली वर्तमान कठिनाईयां, राज्य में नये निवेश को आकर्षित करने की योजनाएं और औद्योगिक विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर बैठक के दौरान कार्ययोजना बनाई गई. चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री और उद्योग उप समिति चेयरमैन बिनोद अग्रवाल ने संयुक्त रूप से कहा कि राज्य के औद्योगिक विकास के लिए स्टेक होल्डर्स और उद्योग सचिव के बीच सीधा संवाद जरूरी है. इससे औद्योगिक इकाइयों की कई समस्याओं का समाधान काफी सरल रूप से संभव है. पॉल्यूशन उप समिति की बैठक में शहर में बढ़ती प्रदूषण की समस्या और मूलभूत नागरिक सुविधाओं के अभाव पर चिंता जताई गई. बैठक यह सहमति बनाई गई कि जल्द ही शहर के विभिन्न संगठनों के साथ एक संवाद का कार्यक्रम चलाकर अपने शहर को साफ-सुथरा बनाने की पहल की जायेगी. सदस्यों ने इंदौर मॉडल की भी चर्चा की और राजधानी रांची को उसी तर्ज पर विकसित करने के लिए रांची नगर निगम से अपेक्षित प्रयास की मांग की. इसे भी पढ़ें : TPC">https://lagatar.in/police-encounter-with-tpc-regional-commander-assav-ganjhu-squad-militants-gathered-to-carry-out-major-incident/">TPC

रिजनल कमांडर आक्रमण गंझू दस्ते के साथ पुलिस की मुठभेड़, बड़ी घटना को अंजाम देने जुटे थे उग्रवादी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही