Search

चैंबर ने पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश और सुबोधकांत संग की परिचर्चा

Ranchi : राज्य में आर्थिक प्रगति के साथ ही अन्य विकासात्मक मुद्दों पर बुधवार को चैंबर भवन में  परिचर्चा का आयोजन किया गया. परिचर्चा में मुख्य रूप से पूर्व केंद्रीय मंत्री सह सांसद (राज्यसभा) जयराम रमेश व पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय शामिल रहे.

कई योजनाओं से अवगत कराया : मंत्री

चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री ने राज्य के व्यापार, उद्योग के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करते हुए कई अहम निर्णयों से जयराम रमेश और सुबोधकांत को अवगत कराया. भवन नियमितीकरण योजना को जल्द प्रभावी करने, राज्य में बंद पड़ी खदानों को खोलने, अभ्रक उद्योगों के रिवाइवल के लिए हस्तक्षेप करने, झारखंड में निफ्ट की स्थापना का प्रस्ताव केंद्र को भेजने, खासमहल भूमि को फ्री होल्ड करने और प्रत्येक जिले में महिला मार्केट की स्थापना के लिए सरकार के स्तर पर हस्तक्षेप को जरूरी बताया.

विकास से जुड़े मुद्दों को किया साझा : जयराम

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने राज्य के विकास से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार साझा किये.

उद्योग जगत की भूमिका अहम : सहाय

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने झारखंड के चहुंमुखी विकास में व्यापार व उद्योग जगत की भूमिका को अहम बताया. मौके पर रांची लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र की प्रत्याशी यशस्विनी सहाय भी उपस्थित थीं. परिचर्चा के आयोजन में झारखंड प्रोफेशनल कांग्रेस के आदित्य विक्रम जयसवाल ने अहम भूमिका निभाई. संचालन कार्यकारिणी सदस्य प्रवीण लोहिया, धन्यवाद ज्ञापन  शैलेष अग्रवाल ने किया. परिचर्चा में उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, महासचिव परेश गट्टानी, सह सचिव अमित शर्मा, कोषाध्यक्ष ज्योति कुमारी, कार्यकारिणी सदस्य रोहित पोद्दार, राम बांगड, नवजोत अलंग, संजय अखौरी, पूर्व अध्यक्ष केके पोद्दार, अरूण बुधिया, मनोज नरेडी, सदस्य संतोष अग्रवाल, शषांक भारद्वाज, मनोज मिश्रा, किशन अग्रवाल, आनंद जालान, निरंजन शर्मा, विनय सिन्हा दिपू, डॉ. एससी जैन, सुबोध वर्मा, मुकेश श्रीवास्तव, मुकेश कुमार, मीनाक्षी सिंह, श्रीराम शर्मा, एम आसीफ, तरूण सहाय, राजीव चौधरी आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/ed-arrested-minister-alamgir-alam-after-6-hours-of-interrogation/">BREAKING

: 6 घंटे की पूछताछ के बाद मंत्री आलमगीर आलम को ईडी ने किया गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//