Search

 
 
 

चैंबर चुनाव : आचार संहिता को लेकर प्रत्याशियों के साथ चुनाव समिति की बैठक

 
  • 24 सितंबर को बिरसा मुंडा फुटबॉल मैदान में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा
Ranchi : झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चुनाव में आचार संहिता को लेकर शनिवार को चुनाव समिति द्वारा चैंबर भवन में प्रत्याशियों के साथ बैठक की गयी. इसमें चुनाव के दौरान आचार संहिता का पालन करने की अपील की गई. चुनाव पदाधिकारी ललित केडिया और पवन शर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि 24 सितंबर को बिरसा मुंडा फुटबॉल मैदान में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा. इसके अलावा 22 सितंबर को चैंबर भवन में 59वीं आमसभा की जाएगी. चैंबर के संविधान के अनुसार आमसभा से 30 दिन पूर्व बने लाइफ, कॉरपोरेट लाईफ व पैट्रोन सदस्य और 90 दिन पूर्व बने जेनरल, एफिलियेटेड और कॉरपोरेट जेनरल श्रेणी के सदस्य ही मतदान की प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे.

सभी प्रत्याशियों और मतदाताओं से अपील

चुनाव पदाधिकारियों ने सभी प्रत्याशियों और मतदाताओं से मतदान स्थल और उसके आसपास सफाई व्यवस्था बनाये रखने की अपील की. साथ ही चुनाव में पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी मतदान स्थल पर सीए और सीएस एसोसियेशन के पदाधिकारी, चुनाव समिति और मतदाताओं को सहयोग करेंगे. चुनाव समिति में सीए पंकज मक्कड़, सीए श्रद्धा बगला, सीएस अमन पोद्दार और उनके सहयोगी भी शामिल हैं. बैठक में चुनाव पदाधिकारियों के अलावा प्रत्याशियों में किशोर मंत्री, आदित्य मल्होत्रा, रोहित पोद्दार, सुनिल केडिया, ज्योति कुमारी, अनिस सिंह, संजय अखौरी, श्रवण कुमार, साहित्य पवन, सुमित कक्कर, संतोष उरांव, संजय सिंह उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – राष्ट्रीय">https://lagatar.in/jharkhand-football-team-returned-as-national-champion-and-received-a-warm-welcome/">राष्ट्रीय

चैंपियन बनकर लौटी झारखंड फुटबॉल टीम का जोरदार स्वागत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही