Search

 
 
 

चेंबर चुनाव : 24 उम्मीदवारों के साथ किशोर मंत्री ने नामांकन दाखिल किया

 
Ranchi : फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज में विभिन्न पदों के लिए चुनाव होने हैं. इसके लिए मंगलवार को 24 प्रत्याशियों के साथ चैंबर के वर्तमान अध्यक्ष किशोर मंत्री ने नामांकन दाखिल किया. टीम किशोर के प्रत्याशियों ने चेंबर भवन में चुनाव पदाधिकारी पवन शर्मा से मिलकर अपना नामांकन प्रपत्र दाखिल किया. इस अवसर पर उपस्थित टीम किशोर के सभी प्रत्याशी काफी उत्साहित नजर आये. उन्होंने चुनाव में जीत के बाद वर्षभर कार्यरत रहने की बात कही.

सदस्यों के भावना को देखते हुए चुनाव में उतरा हूं- किशोर मंत्री

वर्तमान चेंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री ने नामांकन प्रपत्र सौंपने के बाद कहा कि सदस्यों की भावना को देखते हुए मैं और मेरी टीम फिर से एक बार चेंबर की चुनावी प्रक्रिया में जोश-खरोश के साथ उतरी है. हमारी टीम को रांची के साथ ही राज्य के सभी जिलों के सदस्यों की ओर से प्रोत्साहन मिल रहा है. प्रवक्ता ज्योति कुमारी ने कहा कि हमारी टीम के सभी प्रत्याशी जुझारू हैं और सदस्यों की सेवा के लिए संकिल्पत हैं.

ये लोग रहे मौजूद

मौके पर किशोर मंत्री, अमित शर्मा, आदित्य मल्होत्रा, रोहित पोद्दार, शैलेष अग्रवाल, सुनिल केडिया, ज्योति कुमारी, मनोज नरेडी, विनय अग्रवाल, प्रवीण जैन छाबड़ा, संजय अखौरी, विवेक अग्रवाल, विकास विजयवर्गीय, अनिल अग्रवाल, साहित्य पवन, परेश गट्टानी, प्रवीण लोहिया, सुनिल सरावगी, गौरव मंत्री, राहुल साबू, राम बांगड, नवीन अग्रवाल, अमित किशोर, विमल फोगला, विनय छापडिया, आस्था किरण, प्रमोद श्रीवास्तव के अलावा अन्य कई सदस्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – शिबू">https://lagatar.in/shibu-sorens-health-improving-expected-to-be-discharged-from-hospital-soon/">शिबू

सोरेन की सेहत में सुधार, अस्पताल से जल्द छुट्टी मिलने की उम्मीद
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही