Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची: चैंबर ने व्यावसायिक संवाद में औद्योगिक विकास पर की चर्चा

Ranchi: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा झारखंड के सामाजिक आर्थिक विकास पर आयोजित व्यावसायिक संवाद में महासचिव आदित्य मल्होत्रा के नेतृत्व में फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने शामिल होकर, प्रदेश की आर्थिक प्रगति में सहायक बिंदुओं पर चर्चा की. संवाद में शामिल कृषि मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी से मिलकर प्रतिनिधिमंडल ने खनन और उद्योग विकास, पर्यटन विकास, कृषि विस्तार, कौशल विकास और उद्यमिता तथा उद्योगों के उत्थान के लिए बुनियादी ढांचे के विकास से जुडे़ अपने विचार साझा किये. मौके पर प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष आदित्य विक्रम जयसवाल शामिल थे. पैनलिस्ट के तौर पर कार्यक्रम में शामिल चैंबर महासचिव आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि राज्य की अर्थव्यवस्था को सुदृढ करने के लिए प्रदेश में बंद पड़ी खदानों को खुलवाना, पर्यटन विकास की दिशा में ठोस पहल और बडे़ पैमाने पर रोजगार सृजन के लिए प्रदेश में रेलवे और डिफेंस के बडे उपक्रमों की स्थापना के साथ ही राज्य से निर्यात को बढावा देना आवश्यक है, सरकार और औद्योगिक घरानों के बेहतर समन्वय से राज्य में औद्योगिक क्रांति लाई जा सकती है. प्रतिनिधिमंडल में सचिव नवजोत अलंग, कार्यकारिणी सदस्य शैलेश अग्रवाल, अमित शर्मा, रोहित पोद्दार और निवर्तमान अध्यक्ष किशोर मंत्री शामिल थे. इसे भी पढ़ें - नियुक्ति">https://lagatar.in/if-objection-is-not-raised-on-appointment-during-service-then-it-cannot-be-raised-even-after-retirement-high-court/">नियुक्ति

पर सेवा के दौरान आपत्ति नहीं की गई तो रिटायरमेंट के बाद भी नहीं उठाई जा सकती- हाईकोर्ट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही