Search

 
 
 

रांची: भवन नियमितीकरण पर निगम प्रशासक संग चैंबर की बैठक

 
Ranchi: भवन नियमितीकरण योजना जल्द प्रभावी हो, इसके लिए शुक्रवार को झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स और नगर प्रशासक की बैठक निगम कार्यालय में हुई. चैंबर अध्यक्ष परेश गट्टानी ने कहा कि राज्य की जनता सरकार के इस जनकल्याणकारी योजना के जल्द प्रभावी होने की प्रतीक्षा में है. नगर विकास विभाग द्वारा प्रस्तावित योजना के जल्द प्रभावी होने से राज्य में लाखों भवन/मकान टूटने से बचेंगे और अप्रत्यक्ष रूप से करीब 1 करोड़ लोग लाभान्वित होंगे. प्रतिनिधिमंडल ने यह भी सुझाया कि वैसे भवन जिनकी ऊंचाई 15 मीटर से 21 मीटर तक है, उन्हें भी उचित फाइन लेकर नियमितीकरण करने का प्रावधान किया जाय और प्लिंथ एरिया को 500 स्कवॉयर मीटर से 600 स्कवॉयर मीटर कर दिया जाय. परेश ने कहा कि वैसे भवन जिनकी उंचाई 15 मीटर से कम है तथा प्लिंथ एरिया 500 स्कवॉयर मीटर से अधिक है और जो नगर निगम क्षेत्र के बाहर हैं, उनमें 500 स्कवॉयर मीटर की बाध्यता को पूणरूप से खत्म कर देना चाहिए तथा ऊंचाई 15 मीटर से 25 मीटर कर दी जाय. इस प्रावधान को नॉर्म्स में समाहित करने से यदि सुरक्षा कारणों से फायर फाइटिंग की स्वीकृति लेनी होगी, तब उसका अनुपालन करने के लिए हम तैयार हैं. नगर प्रशासक संदीप सिंह ने चैंबर द्वारा दिये गये सुझावों पर विभागीय समन्वय बनाकर कार्रवाई के लिए आश्वस्त किया. प्रतिनिधिमंडल में चैंबर महासचिव आदित्य मल्होत्रा, कार्यकारिणी सदस्य रोहित पोद्दार, अमित शर्मा, शैलेश अग्रवाल, आर्किटेक्ट अरूण कुमार, सदस्य अविराज अग्रवाल, आलोक सरावगी शामिल थे. इसे भी पढ़ें - अमेठी">https://lagatar.in/amethi-four-members-of-a-dalit-family-murdered-mp-raises-questions-on-police-administration/">अमेठी

: दलित परिवार के चार लोगों की हत्या से हड़कंप, पिता ने पुलिस-प्रशासन की कार्यशैली पर उठाये सवाल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही