Search

 
 
 

चैंबर के पदाधिकारियों ने शहर की विधि-व्यवस्था को लेकर एसएसपी से की मुलाकात

 
हाल के दिनों में घटित घटनाओं पर जताई चिंता  Ranchi : रांची शहर में हाल के दिनों में घटित घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए शुक्रवार को झारखंड चैंबर के पदाधिकारियों ने एसएसपी किशोर कौशल से भेंट कर अपराधियों पर सख्ती बरतने की सलाह दी. सुखदेवनगर इलाके में हुई गोलीकांड की घटना पर चिंता जताते हुए प्रतिनिधिमंडल ने शहर में विधि-व्यवस्था को दुरूस्त करने की मांग की और शहर में पुलिस पेट्रोलिंग और बाइक गश्ती बढ़ाने को कहा. कहा कि हाल की घटित घटनाओं से लोगों में भय का माहौल बना है, जिससे आर्थिक गतिविधियां भी प्रभावित हो रही है. एसएसपी ने हाल के दिनों में घटित घटनाओं के त्वरित उद्भेदन की बात करते हुए विधि-व्यवस्था में गुणात्मक सुधार के लिए किये जा रहे प्रयासों से अवगत कराया. यह आश्वस्त किया कि व्यापारी निश्चिंत होकर व्यापार करें, शहर में अपराध नियंत्रण की दिशा में प्रशासन द्वारा सख्ती से उपाय किये जा रहे हैं. शहर की विधि-व्यवस्था को और अधिक दुरूस्त बनाने पर व्यापारियों से संवाद के चैंबर अध्यक्ष के आग्रह पर उन्होंने सहमति दी. यह तय किया गया कि जल्द ही एसएसपी के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन के उच्चाधिकारियों की टीम और प्रत्येक सेक्टर से जुड़े व्यापारियों व उद्यमियों के साथ चैंबर भवन में बैठक की जायेगी. प्रतिनिधिमंडल में चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री, उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, अमित शर्मा, महासचिव डॉ. अभिषेक रामाधीन, कोषाध्यक्ष सुनिल केडिया, प्रवक्ता ज्योति कुमारी, पूर्व अध्यक्ष विनय अग्रवाल और सदस्य श्रवण कुमार शामिल थे. इसे भी पढ़ें : दुस्साहस">https://lagatar.in/audacity-molesting-girl-students-by-entering-the-school-for-protesting-the-officer-was-bled/">दुस्साहस

: स्कूल में घुसकर छात्राओं से छेड़खानी, विरोध करने पर आदेशपाल को किया लहूलुहान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही