Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चैंबर अध्यक्ष से बीएयू इंडस्ट्री मीट में उद्योगों की भागीदारी में सहयोग का आग्रह

Ranchi : बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष किशोर मंत्री से मिला. विश्वविद्यालय द्वारा 2 और 3 जून को आयोजित दो दिवसीय बीएयू इंडस्ट्री मीट में उपस्थिति के साथ ही इसमें सहभागिता का आग्रह किया. बताया कि बीएयू द्वारा आयोजित मीट का उद्देश्य विश्वविद्यालय और उद्योगों के बीच संबंधों को मजबूत करना और इच्छुक छात्रों को निजी और एनजीओ क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्रदान करना है. बीएयू मीट के माध्यम से उद्योगों को अपने उत्पादों और सेवाओं को प्रदर्शित करने और गुणवत्तापूर्ण मानव संसाधन की भर्ती का अवसर मिलेगा. बीएयू के अधिकारियों ने चैंबर अध्यक्ष से बीएयू मीट में उद्योगों की भागीदारी में सहयोग का आग्रह किया, जिस पर अध्यक्ष किशोर मंत्री ने सहमति जताई.

इंडस्ट्री मीट में लगाये जायेंगे स्टॉल

बिरसा कृषि विश्वविद्यालय द्वारा 2 जून से आयोजित बीएयू इंडस्ट्री मीट का उद्घाटन सुबह 11 बजे कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय, बीएयू में होगा. इंडस्ट्री मीट में सीड कंपनी, नर्सरी, फर्टिलाइजर, रसायन, वेटनरी मेडिसीन, फिशरीज एंड एक्वाकल्चर, डेयरी टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग इम्पलीमेंट्स के स्टॉल लगाये जायेंगे. इंडस्ट्री मीट में स्टॉल लगाने के इच्छुक उद्यमी चैंबर से भी संपर्क कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें – मीडिया">https://lagatar.in/rhetoric-through-media-is-within-the-ambit-of-indiscipline-not-tolerated-avinash-pandey/">मीडिया

के जरिये बयानबाजी अनुशासनहीनता के दायरे में, बर्दाश्त नहीं : अविनाश पांडेय
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही