Search

 
 
 

स्टार्टअप और एमएसएमई को वित्तीय सहयोग पर एसबीआई के साथ हुई चैंबर की वार्ता

 
Ranchi :  एमएसएमई उद्यम एवं स्टार्टअप्स के प्रोत्साहन में बैंकों की सहयोगात्मक भूमिका को लेकर शुक्रवार को चैंबर भवन में झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स और भारतीय स्टेट बैंक के पदाधिकारियों की बैठक हुई. लघु एवं मध्यम उद्योगों के विस्तार में वित्तीय सहयोग की आसान उपलब्धता पर जोर देते हुए चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री ने भारतीय स्टेट बैंक से सहयोग की बात कही. कहा कि नये इनोवेटिव्स आईडिया के साथ स्टार्टअप्स के क्षेत्र में आये युवा व्यापारी पूंजी के अभाव में अपने व्यापार को गति देने में कठिनाई महसूस करते हैं. यदि बैंकों द्वारा तत्परता दिखाई जाए तथा कागजी कार्रवाई में विलंब न करते हुए समय से वित्तीय सहयोग दिया जाये, तो स्टार्टअप्स के क्षेत्र में कार्यरत युवा उद्यमी प्रोत्साहित होंगे. जिससे प्रदेश में आर्थिक विकास को रफ्तार मिल सकेगी.

वृहद् बैठक करने पर सहमति

एमएसएमई और स्टार्टअप्स को वित्तीय सहयोग में आ रही कठिनाइयों पर जल्द ही झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स और भारतीय स्टेट बैंक द्वारा एक वृहद् बैठक का आयोजन करने पर सहमति बनाई गई. बैठक में चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री, उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, बैंकिंग उप समिति के चेयरमेन विनय छापरिया, भारतीय स्टेट बैंक के स्टार्टअप सेल ऋण सहायक अधिकारी मयंक शेखर, एमएसएमई के चीफ मैनेजर गौरव कुमार, स्टार्टअप्स एसबीआई के पी.के प्रधान, मयंक कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – इस">https://lagatar.in/this-year-the-government-will-celebrate-world-tribal-day-in-a-grand-manner/">इस

वर्ष सरकार भव्य तरीके से मनाएगी विश्व आदिवासी दिवस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही