Ranchi : फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को एयरपोर्ट डायरेक्टर आरआर मौर्या से मिला. चैंबर अध्यक्ष परेश गट्टानी ने डायरेक्टर से एयरपोर्ट पर पार्किंग की लगातार मिल रही शिकायतों के निराकरण करने का आग्रह किया. एयरपोर्ट डायरेक्टर ने आश्वासन दिया कि जल्द ही एयरपोर्ट पर पार्किंग की पुरानी व्यवस्था लागू कर दी जायेगी. यात्रियों की सुविधा के लिए सिविल एविएशन उप समिति के चेयरमेन दिनेश प्रसाद साहू व श्रवण राजगढिया ने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से कुछ प्रमुख शहरों जयपुर, गोवा, रायपुर, बनारस, बागडोगरा, गुवाहाटी और सूरत के लिए फ्लाइट सेवा शुरू करने का आग्रह किया. चैंबर के सुझाव पर एयरपोर्ट डायरेक्टर ने सभी एयरलाइंस आपरेटर्स से वार्ता करने का आश्वासन दिया.
चैंबर का एयरपोर्ट डायरेक्टर से एयरपोर्ट पर पार्किंग की समस्या दूर करने का आग्रह
Last Updated: Dec 13, 2024 12:00 AM (IST)