Search

 
 
 

रांची: चैंबर ने ESIC अस्पताल का किया दौरा, लिया मरीजों का हाल

 
Ranchi: झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष परेश गट्टानी समेत अन्य सदस्यों ने शुक्रवार को नामकुम स्थित ईएसआईसी अस्पताल का दौरा किया. अस्पताल में मरीजों के इलाज की सुविधा का जायजा लिया. यह देखा गया कि 200 बेड का निर्माणाधीन अस्पताल जल्द तैयार होने की स्थिति में है. अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इस अस्पताल को तैयार किया जा रहा है. राजधानी में इसके निर्माण से करीब 5 लाख मरीज व उनके परिजन लाभान्वित होंगे. चैंबर ने पुराने अस्पताल का भी जायजा लेकर, वहां भर्ती मरीजों की इलाज की सुविधा का हाल लिया. पुराने अस्पताल में मरीजों के इलाज की सुविधा संतोषजनक मिली. बताया गया कि अस्पताल में चिकित्सकों की कमी विभाग द्वारा जल्द ही दूर होगी. वहीं मेडिकल कॉलेज के निर्माण का कार्य भी जारी है. इस दौरान ईएसआइसी के क्षेत्रीय निदेशक राजीव रंजन के साथ भी वार्ता भी हुई. चैंबर अध्यक्ष परेश गट्टानी ने पूर्व के समान ईएसआईसी द्वारा फिर से ऑनलाइन सुविधा समागम बैठकों का आयोजन प्रति माह करने का आग्रह किया. क्षेत्रीय निदेशक ने जल्द बैठक शुरू करने के लिए आश्वस्त किया.

जिस प्रतिष्ठान में 9 से अधिक कर्मचारी वहां ईएसआईसी लागू होता है : क्षेत्रीय निदेशक

क्षेत्रीय निदेशक ने बताया कि जिस प्रतिष्ठान में 9 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं, वहां ईएसआईसी लागू होता है, किंतु किसी प्रतिष्ठान में यदि एक भी कर्मचारी कार्यरत हों, उन्हें भी पांच प्रकार के रजिस्टर को मेंटेन करने की अनिवार्यता है. प्रतिनिधिमंडल में चैंबर अध्यक्ष परेश गट्टानी, महासचिव आदित्य मल्होत्रा, श्रम एवं ईएसआईसी उप समिति चेयरमेन प्रमोद सारस्वत, विभाग से संयुक्त निदेशक शिवेंदु कुमार, चिकित्सा अधीक्षक नीरज कुमार, सहायक निदेशक अभिषेक कुमार शामिल थे. इसे भी पढ़ें – केजरीवाल">https://lagatar.in/kejriwal-told-in-the-press-conference-that-he-has-written-a-letter-to-pm-modi-to-give-50-discount-to-students-in-metro/">केजरीवाल

ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया, मेट्रो में छात्रों को 50 फीसदी छूट देने को लेकर पीएम मोदी को पत्र लिखा
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">

style="color: #ff6600;">
https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q


Twitter (X): https://x.com/lagatarIN">

style="color: #ff6600;">
https://x.com/lagatarIN


google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">

style="color: #ff6600;">
https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3


Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही