Search

 
 
 

आर्थिक गतिविधियों के प्रोत्साहन के लिए चैंबर लगायेगा मुद्रा लोन मेला

 
Ranchi : बैंकों के सहयोग से झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा मुद्रा लोन मेले का आयोजन किया जा रहा है. मुद्रा मेला के आयोजन को लेकर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक और बैंक ऑफ बडौदा के उच्चाधिकारियों के साथ वार्ता की गई है. सभी बैंकों द्वारा इसकी सकारात्मक सहमति दी गई है. लोन लेने के इच्छुक लोग अपने प्रोजेक्ट रिपोर्ट व सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ चैंबर भवन में आवेदन जमा कर सकते हैं. शनिवार से आवेदन फॉर्म चैंबर भवन में उपलब्ध रहेगा. आवेदक को आवेदन फॉर्म के साथ आधार कार्ड, पैन, बिजली बिल, बिजनेस जिस जगह पर संचालित है, उसका प्रमाण साथ में संलग्न करना है. यह लोन केवल स्थानीय पते पर निवास कर रहे लोगों को ही दिया जायेगा. चैंबर को प्राप्त होनेवाले आवेदनों की स्क्रूटनी के बाद आवेदकों को लोन देने की प्रक्रिया शुरू की जायेगी. चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री ने कहा कि पूर्व से व्यापार में संलग्न छोटे-छोटे व्यापारियों द्वारा अपने व्यापार को विस्तार देने के साथ ही स्वरोजगार शुरू करने में लगनेवाले ऋण की जरूरतों और इसकी आसान उपलब्धता में आ रही परेशानियों को देखते हुए ही इस मेले के आयोजन का निर्णय लिया गया है. बैंक और आवेदकों के बीच चैंबर मध्यस्थता करके आसानीपूर्वक लोन मुहैया कराने में अपनी सकारात्मक भूमिका निभायेगा. छोटे व्यापारियों और स्टार्टअप शुरू करनेवाले लोगों के लिए यह अमृत का काम करेगा. चैंबर अध्यक्ष ने कहा कि बैंकों और चैंबर के इस संयुक्त प्रयास से राज्य में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और लोग स्वरोजगार के लिए प्रेरित होंगे. मुद्रा योजना के तहत शिशु, किशोर और तरूण तीन प्रकार के लोन की सुविधा दी गई है. 50 हजार से 10 लाख रुपये तक कोलेटेरोल फ्री लोन मिलने से राज्य में निश्चित रूप से आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा. चैंबर इसके लिए प्रयासरत है. मुद्रा लोन मेले के आयोजन को लेकर आज चैंबर भवन में पदाधिकारियों की एक बैठक भी संपन्न हुई. बैठक में चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री, उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, अमित शर्मा, महासचिव डॉ. अभिषेक रामाधीन, सह सचिव रोहित पोद्दार, शैलेष अग्रवाल और सदस्य संतोष अग्रवाल उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : रांची:">https://lagatar.in/ranchi-part-of-rus-central-library-building-collapsed-one-student-died/">रांची:

RU के सेंट्रल लाइब्रेरी के भवन का हिस्सा टूटकर गिरा, एक छात्र की मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही