Search

 
 
 

रांची: चैंबर की महिला उप समिति की बैठक संपन्न

 
Ranchi: फेडरेशन ऑफ़ झारखण्ड चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स की महिला उद्यमिता उप समिति की बैठक एग्जीक्यूटिव मेम्बर एवं महिला उप समिति अध्यक्ष आस्था किरण की अध्यक्षता में चैम्बर भवन में हुई. बैठक में हाल के दिनों में शहर में महिलाओं के साथ हुई घटनाओं पर चिंता व्यक्त की गई. कहा गया कि महिलाओं पर हो रही ऐसी घटनाएं चिंता का विषय है एवं सरकार को इस पर कड़े कदम उठाने की जरूर है. कहा गया कि कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ हो रही ऐसी घटनाओं को रोकने वाले कानूनों को समझना होगा. इसके लिए कानूनी प्रावधानों एवं शिकायत की प्रक्रिया को भी समझने पर जोर दिया गया. इसके लिए कार्यशालाओं के माध्यम से महिलाओं में जागरूकता बढाने की बात कही गई. झालसा वा डालसा एवं महिला जैसे कानून एवं शक्ति एप्प की जानकारी के साथ साथ महिला हेल्पलाइन नंबर 1098 एवं चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 181 महिलाओं एवं बच्चों तक पहुंचाने की बात कही गई. इसके लिए सम्बंधित विभाग एवं महिला विंग के साथ सामंजस्य स्थापित महिलाओ के मार्गदर्शन के लिए प्रशिक्षण सत्र कराने की बात भी कही गई. इसके साथ-साथ वित्तीय संस्थानों के साथ मिलकर महिला उद्यमिता के लिए विशेष फंडिंग योजनाओं की संभावनाएं तलाशने की बात भी कही गई. अनुभवी महिला उद्यमिता और नए व्यवसायों को जोड़ने के लिए एक मेंटरशिप कार्यक्रम का आयोजन करने पर बल दिया गया. मौके पर चैम्बर अध्यक्ष परेश गट्टानी, महासचिव आदित्य मल्होत्रा, सह सचिव नवजोत अलंग, कोषाध्यक्ष रोहित अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य संजय अखौरी, उप समिति चेयरमैन आस्था किरण, सदस्य बरखा सिन्हा ह्यूमन राइट्स मिशन नॉएडा की महिला अध्यक्ष, आरती वर्मा मजिस्ट्रेट बाल कल्याण विकास, आनंद कोठारी, प्रवक्ता सुनील सरावgi शालिनी अखौरी, कंचन गुप्ता, अंजलि साहू, संध्या देवी, अमीषा साव आदि सदस्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें - धक्का-मुक्की">https://lagatar.in/politics-heated-up-over-the-pushing-incident-bjp-woman-mp-said-i-felt-uncomfortable/">धक्का-मुक्की

कांड पर सियासत गरमायी, BJP महिला सांसद बोलीं-जब राहुल क.. आये तो मैं असहज हो गयी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही