Search

 
 
 

चमकी बुखार ने फिर दी दस्तक, मुजफ्फरपुर के बाद बगहा में प्रवेश

 

बिहार के बगहा में चमकी बुखार से लोगों में दहशत का माहौल है. बता दें कि मुजफ्फरपुर के बाद अब बगहा में चमकी बुखार के प्रवेश से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है. बच्चों के लिए काल बने इस बुखार ने मुजफ्फरपुर की सीमा को लांघकर अब बगहा में प्रवेश कर चुका है .  बुखार से अब तक दो बच्चे इसकी जद में आ गये हैं. हालांकि प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी लगातार नजर बनाये हुए हैं . ये जानना जरुरी है कि चमकी बुखार आखिर है क्या. दरअसल मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के बीच हिट वेब और सर्द-गर्म हवाओं के कारण चमकी बुखार धीरे-धीरे पांव पसारना शुरु कर देता है. अब तो गांव के बच्चे और लोग सहमे हुए हैं.

इसे भी पढ़ें- बिहार">https://lagatar.in/flood-orgy-in-bhagalpur-bihar-many-houses-of-kaharpur-and-jahangirpur-covered-in-kosi/">बिहार

के भागलपुर में बाढ़ का तांडव, कहारपुर और जहांगीरपुर के कई घर कोसी में समाये
[wpse_comments_template]

 सर्द-गर्म और तेज धूप से बचें -डॉक्टर

बता दें कि रामनगर के एक निजी क्लिनिक में परिजनों ने दो बच्चे का इलाज कराने जब पहुंचे तो चमकी बुखार की पुष्टि हुई.  रामनगर पीएचसी में तैनात डॉ. एश्वर्या ने इलाज के दौरान आशांका जतायी थी और कहा था कि इस बुखार को चमकी बुखार कहना जल्दबाजी होगी लेकिन बाद में डॉ. एश्वर्या ने ही जांच के बाद बच्चों में चमकी बुखार होने की पुष्टि की. हालांकि स्थिति बिगड़ने के बाद बच्चों को बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया गया. जहां बच्चे का इलाज चल रहा है. स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार बगहा में कैंप के दौरान लोगों से कह रहे हैं कि अपने शरीर और आस-पास की सफाई जरुर रखें और सर्द-गर्म के साथ-साथ तेज धूप से जरुर बचें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही