Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

21 कहानियों वाली बच्चों के लिए चमकी की दुनिया की वेबसीरीज लॉन्च

Advertisement
Advertisement
Ranchi: सेसमी वर्कशॉप इंडिया ने अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर चमकी की दुनिया की वेबसीरीज लॉन्च की है. यह सीरीज़ संस्था ने अपने हिंदी यूट्यूब चैनल पर लॉन्च की  है. सीरीज़ बच्चों को उनकी पूरी क्षमता हासिल करने और उन्हें सामाजिक भेदभाव के खिलाफ शिक्षित करने के उद्देश्य से बनायी गयी है. इस सीरीज में बच्चों के लिए 21 कहानियां हैं. जानकारी के अनुसार, दूसरे सीजन में सीरीज में और नए 18 एपिसोड्स लाए जाएंगे. हर एपिसोड के जरिए बच्चों के सामाजिक-भावनात्मक कल्याण, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पर्यावरण जैसे विषयों के बारे में शिक्षा दी जाएगी. इसे  भी पढ़ें - मनोज">https://lagatar.in/manoj-tiwari-hospitalized-injured-during-protest-chhath-puja/">मनोज

तिवारी अस्पताल में भर्ती, छठ पूजा के लिए प्रदर्शन के दौरान लगी चोट

एक 5 साल की बच्ची के जीवन पर आधारित है चमकी की दुनिया

इसके बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि चमकी की दुनिया सीरीज़, एक 5 साल की बच्ची के जीवन पर आधारित है. यह बच्ची चुलबुली, जिज्ञासु और स्कूल जाने वाली लड़की है. चमकी का किरदार एक संवेदनशील, समझदार और मिलनसार लड़की का है. जिसे स्कूल जाना बहुत पसंद है. इस कहानी के जरिए बच्चों में प्रारंभिक साक्षरता, रचनात्मक सोच और तर्क, लैंगिक समानता, पारिवारिक और सामुदायिक जीवन, स्वस्थ आदतों आदि की शिक्षा देने का प्रयास किया गया है.

बच्चे काबिलियत से अपने सपनों को पूरा कर सकते हैं - सोनाली खान

इस अवसर पर सेसमी वर्कशॉप इंडिया की प्रबंध निदेशक सोनाली खान ने कहा कि छोटे बच्चे अपने आस-पास क्या हो रहा है, उसे देख कर बहुत कुछ सीखते और समझते हैं. यही कारण है कि हमारे बच्चों के लिए घरों और समुदायों में संवेदनशील, सामान और भेदभाव मुक्त वातावरण होना चाहिए. यह उन्हें बड़े होकर एक बेहतर इंसान बनने में मदद करेगा. चमकी का बुद्धिमान, जिज्ञासु, खुशमिज़ाज, समस्या को हल करने का किरदार बच्चियों के लिए काफी प्रेरणाजनक है. सीरीज के माध्यम से हम लड़कियों को उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने, आत्मविश्वास के निर्माण के लिए परिवारों को यह यकीन दिलाना चाहते हैं कि सभी बच्चे अपनी काबिलियत के अनुसार, अपने सपनों को पूरा कर सकते हैं.

क्या है सेसमी वर्कशॉप इंडिया संस्था

सेसमी वर्कशॉप इंडिया पिछले 15 वर्षों से छोटे बच्चों के लिए शैक्षिक वीडियो, किताबें जैसी अन्य चीजें बनाता आ रहा है. पिछले एक वर्ष से संस्था अपने हिंदी यूट्यूब चैनल पर बहुत सक्रिय है. संस्था के वीडियो स्वास्थ्य और कल्याण, भाषा, गणित और साक्षरता, आलोचनात्मक सोच और समस्या समाधान आदि पर आधारित रहते हैं. ताकि बच्चों को शिक्षित करने के साथ ही उनका सर्वागिंन विकास किया जा सके. अधिक जानकारी के लिए sesameworkshopindia.org पर लॉग इन किया जा सकता है. इसे भी पढ़ें - नागरिक">https://lagatar.in/jnac-launched-citizen-app-for-citizen-facilities-information-about-facilities-will-be-available-sitting-at-home/">नागरिक

सुविधाओं के लिए जेएनएसी ने लॉन्च किया सिटीजन एप, घर बैठे मिलेगी सुविधाओं की जानकारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही