Search

चैम्प स्क्वायर के बच्चों का JEE Mains में उत्कृष्ट प्रदर्शन

Ranchi : प्रत्येक साल की तरह इस साल भी रांची के चैम्प स्क्वायर का जेईई मेन 2023 में शानदार प्रदर्शन रहा है. चैम्प के प्रतीक रतन ने 99.95 पर्सेंटाइल अंक प्राप्त किया है. प्रतीक रतन चैम्प स्क्वायर और डीपीएस रांची के टॉपर रहे हैं. चैम्प स्क्वायर के कुल 503 बच्चों का जेईई मेन परीक्षा में प्रदर्शन अच्छा रहा. 2023 में चैम्प स्क्वायर से भूमि पोद्दार, सौम्य कुमार सिंह, प्रियांशु ,दिपांशु, सृजन, अभिराज, उत्कर्ष, चंद्रप्रकाश, अभिनव उत्कर्ष गर्ग, अभिज्ञान, अनवेशा और अन्य छात्राओं ने अच्छे अंकों के साथ सफलता हासिल की है. प्रतीक रतन ने अपने सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों और माता-पिता को दिया है. प्रतीक ने कहा कि चैम्प स्क्वायर संस्थान उनकी पढ़ाई के लिए सबसे अच्छा संस्थान रहा है. चैम्प स्क्वायर ने उनका उचित मार्गदर्शन किया है. यहां की पढ़ाई और टेस्ट सीरीज ने काफी मदद की. संस्थान के निदेशक ने कहा कि इस संस्थान ने बारहवीं पास बच्चों का सर्वश्रेष्ठ रिजल्ट दिया है. अब उनका लक्ष्य जेईई मेन का दूसरे सेशन - एडवांस की तरफ है. पिछले कई वर्षों के अध्ययन से यह पता चलता है कि जिन छात्रों की उपस्थिति का प्रतिशत 85 या उससे अधिक है, उनके विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में सफलता का प्रतिशत 95 रहा है. प्रतीक रतन ने 99.954743 पर्सेंटाइल लाकर संस्थान और शहर का मान बढ़ाया है.

इस प्रकार रहा चैम्प स्क्वायर प्रदर्शन

  • 17 बच्चों को 99 से अधिक पर्सेंटाइल आया.
  • 95 बच्चों को 98 से अधिक पर्सेंटाइल आया.
  • 38 बच्चों को 90 से अधिक पर्सेंटाइल आया.
इसे भी पढ़ें :पहले">https://lagatar.in/first-the-co-carried-the-sand-then-the-vehicle-was-seized-the-victim-reached-the-cms-house-to-commit-suicide-with-the-whole-family/">पहले

सीओ ने बालू ढुलाया, फिर हो गया गाड़ी जब्त, पूरे पर‍िवार के साथ आत्‍मदाह करने सीएम आवास पहुंचा पीड़‍ित (video)
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp