Search

 
 
 

मनरेगाकर्मियों से दूसरे काम कराने पर चंपाई सरकार ने लगायी रोक

 

ग्रामीण विकास विभाग ने जिलों के डीसी और डीडीसी को लिखा पत्र

Ranchi: चंपाई सरकार पूरी तरह से एक्शन मोड में है. खास कर मनरेगा की योजनाओं को समय पर पूरा कराने पर जोर दे रही है. इसे लेकर ग्रामीण विकास विभाग ने सभी जिलों के डीसी और डीडीसी को पत्र लिखा है. पत्र में कहा गया है कि मनरेगा कर्मियों को कोई भी दूसरे कामों में नहीं लगाया जाये. यह पत्र विभाग के ज्वाइंट सेक्रेट्री अरुण कुमार सिंह के हस्ताक्षर से जारी हुआ है. पत्र में कहा गया है कि मनरेगा के तहत बिरसा हरित ग्राम योजना और बिरसा सिंचाई कूप संवर्द्धन मिशन योजनाएं चल रही हैं. इसे हर हाल में निर्धारित समय सीमा के अंदर पूरा किया जाना है. इसे पढ़ें- झारखंड">https://lagatar.in/hearing-in-jharkhand-vis-appointment-scam-case-now-on-march-20/">झारखंड

विस नियुक्ति घोटाला मामले में अब 20 मार्च को सुनवाई

विभाग को मिली थी शिकायत

ग्रामीण विकास विभाग को शिकायत मिली थी कि मनरेगा कर्मियों से दूसरा काम भी लिया जा रहा है. साथ ही रिव्यू मीटिंग में यह भी बात सामने आई थी कि मनरेगा योगनाओं की प्रगति संतोषजनक नहीं है. ऐसे में विभाग ने एक्शन लेते हुए जिलों के डीसी और डीडीसी को पत्र लिखा है. पत्र में कहा गया है कि योजनाओं का काम समय पर पूरा होना चाहिए. इसे भी पढ़ें- JSSC-PGT">https://lagatar.in/jssc-pgt-exam-2023-candidates-sitting-on-strike-in-front-of-raj-bhavan-demanding-release-of-results-of-seven-subjects/">JSSC-PGT

परीक्षा 2023 : सात विषयों के रिजल्ट जारी करने की मांग को लेकर राजभवन के सामने धरने पर बैठे अभ्यर्थी   
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही