Search

अधूरे कार्यों को पूरा करेगी चंपई सरकार : डॉ. आरसी मेहता

हेमंत सरकार में झारखंड में हुए अनेकों सराहनीय कार्य : डॉ. आरसी मेहता Hazaribagh: चंपई सरकार ने सोमवार को विधानसभा में बहुमत से विश्वास मत हासिल कर लिया. कांग्रेस के प्रमंडलीय नेता डॉ. आरसी मेहता ने महागठबंधन परिवार की तरफ से मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को शुभकामनाएं दी है. उन्होंने कहा कि झारखंड में गठबंधन की हेमंत सरकार बहुत अच्छी तरह से चल रहा थी. करीब 2 साल कोरोना काल रहा, इसके बावजूद अन्य राज्यों की तुलना में राज्य सरकार ने सराहनीय कार्य किया. गठबंधन सरकार के तत्कालीन कृषि मंत्री बादल पत्रलेख एवं श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता कr पहल पर हजारीबाग वासियों के लिए टोल टैक्स नि:शुल्क किया गया. हेमंत सरकार ने सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत अबुआ आवास, 60 वर्ष से ऊपर सभी व्यक्तियों को वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, 50 वर्ष के आदिवासी दलित को वृद्धा पेंशन, पारा शिक्षकों को सहायक शिक्षक के रूप में प्रोन्नति आदि अनेकों सराहनीय कार्य किए. मेहता ने यह भी कहा कि हेमंत सरकार के अधूरे कार्यों को चंपई सरकार निश्चित तौर पर पूरा करेगी. इसे भी पढ़ें-चंदवा">https://lagatar.in/chandwa-grand-alliance-leaders-congratulated-the-cm-on-winning-the-trust-vote/">चंदवा

: विश्वासमत हासिल करने पर महागठबंधन के नेताओं ने सीएम को दी बधाई

मुख्यमंत्री चंपई सोरेन जमीनी नेता : डॉ. आरसी मेहता

डॉ मेहता ने कहा कि मुख्यमंत्री चंपई सोरेन जन-जन के जमीनी नेता और शालीनता के प्रतीक हैं. चंपई सरकार झारखंडियों के सपनों को सकार करेगी. इस दौरान कांग्रेस मंडल अध्यक्ष चंद्रदेव मेहता मंडल, गिरधारी महतो, डॉ. दीपक सिंह, संजय दास, सुदीप धवन, राजवल्लभ प्रसाद, ब्रजकिशोर मेहता, वीरेंद्र सिंह, मनोज मेहता, खगेंद्र कुशवाहा, विनोद कुशवाहा, मिस्टर अंसारी, राजबल्लभ मेहता, शशिकांत मेहता, महेश महतो, प्रदीप प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद, मिथलेश मेहता, भवन पवार, रंजीत प्रसाद मेहता, झंडा मरांडी, अजय कुमार आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-अब">https://lagatar.in/now-yuvraj-is-doing-photo-opportunities-with-illegal-coal-carriers-also-pratul/">अब

अवैध कोयले ढोने वालों संग भी फोटो अपॉर्चुनिटी करवा रहे युवराज : प्रतुल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp