Search

 
 
 

राज्य कर्मियों को चंपाई सरकार का तोहफा, बढ़ा 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता, जानें कैबिनेट के फैसले

 
Ranchi: मंगलवार को झारखंड मंत्रालय में चंपाई कैबिनेट की बैठक हुई. इसमें 30 प्रस्तावों पर मुहर लगी है. जिन प्रस्तावों पर कैबिनेट की मंजूरी मिली है उनमें, मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना से बीपीएल को जोड़ा गया है. इसके लिए झारखंड के 11 और राज्य के बाहर के 20 तीर्थ स्थानों को जोड़ा गया है. नई दिल्ली के नए झारखंड भवन के लिए 105.29 करोड़ की स्वीकृति दी गई है. झारखंड के सरकारी स्कूलों में क्लास 9 में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पाठ्य पुस्तक खरीद के लिए राशि में वृद्धि की गई है. अब बच्चों को पुस्तक खरीदने के लिए 750 रुपये के बदले 902 रुपये दिये जाएंगे. राज्य सरकार के कर्मचारियों और अधिकारियों के परिवहन भत्ते में बढ़ोतरी की है. इसके अलावा महंगाई भत्ते में भी 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है. इसके अलावा, राज्य में पैरामेडिकल नियमावली का गठन किया गया है. वन क्षेत्र में नियुक्त पदाधिकारियों की सेवा में एक से 3 वर्ष के अवधि विस्तार को स्वीकृति दी गई है जो सेवानिवृत्ति के स्टेज में पहुंच गए हैं. प्राथमिक विद्यालयों में जनजाति एवं क्षेत्रीय भाषा की पढ़ाई के लिए घंटी आधारित शिक्षकों का जिला वार सेलेक्शन किया जाएगा. https://www.youtube.com/live/HiVxhcVobTU?si=ClmqCxOks6F7xyFE

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही