Ranchi : पूर्व सीएम चंपाई सोरेन का सोशल मीडिया पर पुराना वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में चंपाई सोरेन को हेमंत सोरेन की तारीफ करते हुए दिखाया गया है. चंपाई वीडियो में यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि हेमंत सोरेन ने अपने कार्यकाल में काफी सारे काम किये हैं. इस वायरल वीडियो पर चंपाई सोरेन ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि एक एजेंडे के तहत, पुराना वीडियो वायरल करवाकर, मेरे संबंध में कुछ भ्रामक अफवाहें फैलाई जा रही हैं. चुनाव के समय भी ऐसा किया गया था. कृपया ऐसी झूठी अफवाहों से बचें.
पुराना वीडियो वायरल होने से चंपाई नाराज, कहा-झूठी अफवाहों से बचे
Last Updated: Dec 01, 2024 12:00 AM (IST)