Search

 
 
 

रांची: लोबिन से मिले चंपाई, चढ़ा सियासी पारा

 
Ranchi: विधानसभा चुनाव से पहले झारखंड का सियासी पारा चढ़ता ही जा रहा है. कयासों का बाजार गर्म है. इस बीच शनिवार को पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने लोबिन हेंब्रम से मुलाकात की. लगभग आधे घंटे तक तक इस मुलाकात के कई मायने भी निकाले जा रहे हैं. मीडिया से बातचीत में चंपाई सोरेन ने कहा कि लोबिन हेंब्रम हमारे पुराने साथ ही है. सामान्य बातचीत हुई है. बीजेपी में शामिल होने के मुद्दे पर कहा कि इस विषय पर कोई बातचीत नहीं हुई है. बीजेपी में शामिल होने की अफवाहों को चंपाई सोरेन ने खारिज करते हुए कहा कि इस संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है. वे अभी जहां हैं वहीं हैं. क्या अफवाहें हैं, नहीं हैं, यह हमें नहीं पता. हमें खबर ही नहीं पता है तो हम सच, झूठ का क्या आंकलन करेंगे. फिर कहा कि हमें कुछ नहीं पता है. हम जहां हैं वहीं हैं.

शिबू सोरेन के काफी करीबी हैं चंपाई

चंपाई सोरेन झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन के काफी करीबी हैं और भरोसेमंद हैं. सीएम हेमंत सोरेन भी अभिभावक के रूप में उन्हें काफी सम्मान देते हैं. यही वजह है कि जब जमीन घोटाले में हेमंत सोरेन को जेल जानी पड़ी तो उन्होंने झारखंड की कमान चंपाई सोरेन को ही सौंपी. चंपाई सोरेन झामुमो के स्तंभ हैं. कोल्हान में इनकी काफी पकड़ है. यही वजह है कि वहां बीजेपी की मुश्किलें बढ़ जाती हैं. चंपाई सोरेन ने दो फरवरी 2024 को झारखंड के नए सीएम के रूप में शपथ ली थी. इससे पहले सरायकेला से झामुमो विधायक चंपाई सोरेन 2010 में पहली बार मंत्री बने. भाजपा-झामुमो गठबंधन वाली अर्जुन मुंडा की सरकार में कैबिनेट मंत्री बने थे. इसके बाद 2013 में झामुमो-कांग्रेस गठबंधन की सरकार में मंत्री बनाए गए. 2019 में झामुमो-कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनी तो हेमंत सोरेन की सरकार में 28 जनवरी 2020 को इन्हें फिर मंत्री बनाया गया. फिलहाल चंपाई सोरेन हेमंत सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं.
इसे भी पढ़ें - चिकित्सक">https://lagatar.in/doctor-rape-murder-case-demonstration-of-doctors-continues-across-the-country-including-delhi-kolkata/">चिकित्सक

रेप-हत्या मामला :  दिल्ली-कोलकाता सहित देश भर में डॉक्टरों का प्रदर्शन जारी   
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही