Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चंपाई ने मंईयां योजना पर उठाये सवाल, कहा-घुसपैठियों के कागजात आसानी से बन रहे

  • मंईयां योजना में फर्जीवाड़ा का लगाया आरोप
Ranchi :  पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने मंईयां योजना पर सवाल खड़े किये हैं. उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर चाकुलिया के बाद घाटशिला में हजारों की संख्या में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनने की बात कही है. उन्होंने कहा कि हेंदलजुड़ी पंचायत में मंईयां सम्मान योजना के 409 लाभुकों की सूची में 174 मुस्लिम महिलाएं हैं. जबकि आठ गांवों वाले इस पंचायत के किसी भी गांव में कोई भी मुस्लिम परिवार नहीं रहता. इसे भी पढ़ें : हीट">https://lagatar.in/you-will-get-relief-from-heat-stroke-include-these-drinks-in-your-diet/">हीट

स्ट्रोक से मिलेगा राहत, डाइट में शामिल कर लें ये ड्रिंक्स
आदिवासी-मूलवासी महिलाओं को कार्यालयों में दौड़ाया जा रहा चंपाई सोरेन ने आगे लिखा कि एक ओर आदिवासी-मूलवासी समाज की महिलाओं का आवेदन किसी ना किसी बहाने से रद्द किया जा रहा है, उन्हें कार्यालयों में दौड़ाया जा रहा है. वहीं इन घुसपैठियों के सारे कागजात आसानी से बन रहे हैं. पूर्व सीएम ने सवाल किया कि आखिर इन घुसपैठियों को सरकारी पैसे दिलवाने और संरक्षण देने वाले लोग कौन हैं. जब वहां कोई मुस्लिम परिवार ही नहीं रहता, तो इनके आवेदनों का सत्यापन किसने किया. अगर पूरे झारखंड में जांच हो, तो फर्जीवाड़े के ऐसे लाखों मामले मिलेंगे. क्या इन घुसपैठियों को शरण देने के लिए ही अलग झारखंड राज्य बना था. इसे भी पढ़ें : नक्सल">https://lagatar.in/crpf-officer-injured-by-lightning-during-naxal-operation-martyred/">नक्सल

अभियान के दौरान वज्रपात से घायल CRPF अधिकारी हुए शहीद

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही