Ranchi : मनोनीत मुख्यमंत्री चंपई सोरेन आज 2 फरवरी को सीएम पद की शपथ लेंगे. वहीं बसंत सोरेन डिप्टी सीएम की शपथ लेंगे. इसके अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आलमगीर आलम और सत्यानंद भोक्ता को मंत्री पद की शपथ दिलायी जायेगी. जानकारी के अनुसार, विधानसभा में बहुमत साबित करने के बाद चंपई सोरेन अपने कैबिनेट का विस्तार करेंगे. मंत्रिमंडल में नये चेहरे शामिल किये जा सकते हैं. सीएम पद की शपथ लेने से पहले चंपई सोरेन दिशोम गुरू शिबू सोरेन का आशीर्वाद लेने उनके आवास पहुंचे थे.
सीएम पद की शपथ लेने से पहले दिशोम गुरू का आशीर्वाद लेने पहुंचे चंपई सोरेन
Last Updated: Feb 02, 2024 12:00 AM (IST)