Search

 
 
 

चंपाई सोरेन नाममात्र के सीएम, कल्पना को मुख्यमंत्री से बड़ा किया जा रहा है प्रोजेक्ट : सीता

 
Ranchi : दुमका से बीजेपी उम्मीदवार सीता सोरेन ने एक बार फिर से कल्पना सोरेन पर बड़ा हमला बोला है. सोशल मीडिया पर सीता सोरेन ने कहा है कि सीएम चंपाई सोरेन को बस नाममात्र का सीएम बना कर रखा गया है. उनकी बजाय कल्पना सोरेन को अधिक महत्व दिया जा रहा है. कल्पना का झामुमो पार्टी में भी कोई पद या स्थान नहीं है. बावजूद इसके उनको मुख्यमंत्री से बड़ा प्रोजेक्ट किया जा रहा है.

दुर्गा सोरेन ने खून से सींच कर पार्टी की नींव को किया मजबूत

सीता ने कहा कि जिस पार्टी की नींव को उनके पति स्व. दुर्गा सोरेन ने अपने खून से सींचकर मजबूत किया, जिस झारखंड के विकास और उत्थान के लिए उन्होंने अपना जान तक न्योछावर कर दिया, उस पार्टी में उन्हें मिलने वाले अधिकारों के नाम पर सिर्फ और सिर्फ सांत्वना तथा चुप रहने की हिदायत दी गई. 14 साल एक पार्टी में समर्पित भाव से रहने के बाद भी पहले तो जनता के बीच जाने और काम करने से रोका गया, फिर हमें खतरा मानकर आगे बढ़ने से रोकने के लिए अनेकों षड्यंत्र रचे गए. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-ed-sent-summons-to-minister-alamgir-alam-asked-to-appear-on-may-14/">BREAKING

: मंत्री आलमगीर आलम को ईडी ने भेजा समन, 14 मई को उपस्थित होने कहा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही