Search

बड़ी खबर : चंपाई सोरेन ने दिल्ली में अमित शाह से की मुलाकात, 30 अगस्त को BJP में होंगे शामिल

Ranchi : बीजेपी में शामिल होने की चर्चा के बीच झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने गुरुवार देर रात दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की. इस दौरान असम के मुख्यमंत्री और झारखंड बीजेपी के सह प्रभारी हेमंता बिस्वा सरमा और चंपाई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन भी मौजूद थे. मुलाकात के बाद हेमंता ने अपने एक्स पर पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी. साथ ही उन्होंने यह भी घोषणा की कि चंपाई सोरेन आधिकारिक तौर पर 30 अगस्त को रांची में बीजेपी में शामिल होंगे.  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp