Search

चंपई सोरेन ने झारखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, आलमगीर और सत्यानंद ने मंत्री पद की शपथ ली

Ranchi :  चंपई सोरेन ने राजभवन के दरबार हॉल में झारखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली.  राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें पद एवं गोपनियता की शपथ दिलायी. वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आलमगीर आलम और राजद के इकलौते विधायक सत्यानंद भोक्ता ने झारखंड कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली. इससे पहले दरबार हॉल में बैठे सभी लोगों ने राष्ट्रगान गाया. इसके बाद  सीपी राधाकृष्णन से परमिशन लेने के बाद शपथ समारोह कार्यक्रम शुरू हुआ. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/198f615c-5932-4d50-9b86-15f6753f73d1.jpeg"

alt="" width="834" height="568" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/e20acc85-e3b8-4f27-addc-3818db357971.jpeg"

alt="" width="744" height="550" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/eb967f0c-a22e-4380-ae72-fcf36aa4caa7.jpeg"

alt="" width="1055" height="413" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/249c97b8-5c95-4b86-b8db-f1273bc72722.jpeg"

alt="" width="765" height="556" />

मंत्रियों के परिवार वाले भी समारोह में हुए शामिल

बता दें कि चंपई सोरेन राजभवन पहुंचे थे. उनके साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आलमगीर आलम, राजद के इकलौते विधायक सत्यानंद भोक्ता और सीता सोरेन भी पहुंची हैं. अब से थोड़ी देर में राजभवन के दरबार हॉल में शपथ ग्रहण शुरू होगा. चंपई सोरेन के साथ शपथ ग्रहण करने वाले मंत्रियों के परिवार वाले भी समारोह में पहुंचे हैं.

काफी इंतजार के बाद राज्यपाल ने शपथ के लिए आमंत्रित किया

बता दें कि महागठबंधन कई घंटों से राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन के बुलावे का इंतजार कर रही थी. लेकिन राधाकृष्णन की तरफ से कोई बुलावा नहीं आ रहा था. काफ़ी इंतजार के बाद चंपई सोरेन ने राज्यपाल को पत्र लिख कर 3 बजे का समय मांगा. इसके बाद राधाकृष्णन ने 5 बजे का समय दिया. शाम साढ़े पांच बजे चंपई सोरेन के नेतृत्व में पांच विधायक राज्यपाल से मिले . मगर उन्हें सरकार बनाने का समय नहीं दिया गया. जिसके बाद सभी विधायकों को हैदराबाद शिफ्ट करने की तैयारी शुरू कर दी गयी थी. सभी विधायक बस में बैठकर एयरपोर्ट गये. सभी अंदर जाकर चार्टेड प्लेन में बैठ भी गये. लेकिन लो विसिबिलिटी के कारण प्लेन उड़ान नहीं भर पाई. इसके बाद सभी विधायक बस में बैठकर सर्किट हाउस लौट आये. इसी बीच देर रात राज्यपाल ने चंपई सोरेन को मनोनीत मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्त किया और उन्हें शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया.

जानें कब से कब तक कौन-कौन थे झारखंड के सीएम 

नंबर
कार्यकाल आरंभ
कार्यकाल अंत
नाम
पार्टी
1
15 नवंबर 2000
18 मार्च 2003
बाबूलाल मरांडी
भाजपा
2
18 मार्च 2003
2 मार्च 2005
अर्जुन मुंडा
भाजपा
3
2 मार्च 2005
12 मार्च 2005
शिबू सोरेन
झामुमो
4
12 मार्च 2005
18 सितंबर 2006
अर्जुन मुंडा
भाजपा
5
18 सितंबर 2006
28 अगस्त 2008
मधु कोडा
निर्दलीय
5
28 अगस्त 2008
18 जनवरी 2009
शिबू सोरेन
झामुमो
राष्ट्रपति शासन
19 जनवरी 2009
29 दिसंबर 2009
राष्ट्रपति शासन
राष्ट्रपति शासन
7
30 दिसंबर 2009
31 मई 2010
शिबू सोरेन
झामुमो
राष्ट्रपति शासन
1 जून 2010
10 सितंबर 2010
राष्ट्रपति शासन
राष्ट्रपति शासन
8
11 सितंबर 2010
18 जनवरी 2013
अर्जुन मुंडा
भाजपा
राष्ट्रपति शासन
18 जनवरी 2013
13 जुलाई 2013
राष्ट्रपति शासन
राष्ट्रपति शासन
9
13 जुलाई 2013
23 दिसंबर 2014
हेमंत सोरेन
झामुमो
10
28 दिसंबर 2014
28 दिसंबर 2019
रघुवर दास
भाजपा
11
29 दिसंबर 2019
31 जनवरी 2024
हेमंत सोरेन
झामुमो
12
2 फरवरी 2024
-
चंपई सोरेन
झामुमो
  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp