Search

 
 
 

चंपई सोरेन होंगे राज्य के अगले मुख्यमंत्री

 
Ranchi : चंपई सोरेन राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगी. मुख्यमंत्री आवास में बुधवार की रात हुई महागठबंधन विधायक दल की बैठक में उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया. इसके बाद महागठबंधन के सभी विधायक बस से राजभवन के लिए निकले. बस में आगे विधायक अनूप सिंह बैठे हुए हैं. इसके बाद मिथिलेश ठाकुर, दीपिका पांडे, अंबा प्रसाद, मथुरा महतो व अन्य विधायक हैं. बता दें कि कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास के गेट नंबर दो से दो टूरिस्ट बसें सीएम आवास के अंदर घुसी थी. उन्हीं बसों में बैठकर विधायक राजभवन के लिए गये हैं. अब सबकी निगाहें राजभवन पर है. ईडी की टीम सीएम आवास में सीएम हेमंत सोरेन से पूछताछ कर रही है. इसे भी पढ़ें : सीएम">https://lagatar.in/section-144-applicable-near-cm-residence-raj-bhavan-and-ed-office-extended-till-further-orders/">सीएम

आवास, राजभवन और ईडी दफ्तर के पास लागू धारा 144 अगले आदेश तक बढ़ा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही