Search

 
 
 

चंपाई की युवाओं से की अपील, कहा - आइये, साथ मिल कर बनाएं "नया झारखंड"

 
Ranchi: पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने युवाओं से अपील की है कि आइये, साथ मिल कर एक "नया झारखंड" बनाते हैं, उन लोगों के जीवन-स्तर को बेहतर बनाने का प्रयास करते हैं, जिन्होंने इस नए राज्य के साथ अपने बेहतर भविष्य के सपने देखे थे. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर राज्य के युवाओं से कहा है कि युवा शक्ति के कंधों पर किसी भी राज्य तथा राष्ट्र का भविष्य होता है. मात्र 24 साल पुराने हमारे झारखंड राज्य को लेकर आपके मन में कई सपने, उम्मीदें एवं आकांक्षाएं होंगी. आप में से कई साथी अपने परिवार, समाज, राज्य तथा राष्ट्र के लिए बहुत कुछ करना चाहते हैं, लेकिन व्यवस्था की वजह से मजबूर हैं. आपकी परेशानियों तथा आपके मुद्दों को हमने करीब से देखा एवं समझा है. इसे भी पढ़ें - झारखंड">https://lagatar.in/weather-patterns-changed-in-jharkhand-rain-on-17th-and-18th-october-also/">झारखंड

में बदला मौसम का मिजाज,17 व 18 अक्टूबर को भी बारिश

पिछले साढ़े चार दशकों के बेदाग रहा राजनीतिक सफर

https://twitter.com/ChampaiSoren/status/1846529932844843221

चंपाई ने अपने पोस्ट में लिखा है कि पिछले साढ़े चार दशकों के मेरा बेदाग राजनीतिक सफर रहा है. हमने हमेशा युवाओं, छात्रों, महिलाओं एवं बड़े-बुजुर्गों समेत समाज के सर्वांगीण विकास के लिए काम किया है. हर किसी के मुद्दों व शिकायतों को सुनने और उनका समाधान तलाशने के लिए प्रयासरत रहा हूं. हमारे कार्यकाल में दर्जनों डिग्री कॉलेज, पॉलीटेक्निक और अन्य शिक्षण संस्थानों का निर्माण शुरू किया गया था. पांच महीनों के अल्पकालिक कार्यकाल के दौरान शुरू की गई विभिन्न नियुक्ति प्रक्रियाओं को रोकने की जद्दोजहद ने ना सिर्फ आपको, बल्कि मुझे भी खासा निराश किया है.

पूरी व्यवस्था में लाना है परिवर्तन

हमारा मकसद सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि पूरी व्यवस्था में परिवर्तन लाना है. हमलोग एक ऐसी व्यवस्था बनाएंगे, जहां क्लर्क से लेकर सीएम तक, हर कोई आपकी शिकायतों को सुने एवं पूरी ईमानदारी के साथ उन पर कार्रवाई करे. साथ मिलकर हम एक ऐसी सरकार बनाएंगे जो कैलेंडर बना कर, पारदर्शिता से सभी नियुक्ति प्रक्रियाओं को पूरा करवाएगी. एक ऐसी व्यवस्था बनाएंगे, जिसमें सिर्फ योग्य एवं प्रतिभाशाली छात्रों का चयन हो तथा पेपर लीक एवं भ्रष्ट्राचार का कोई स्थान ना रहे.

भाजपा सरकार आने के तुरंत बाद शुरू होगी नियुक्ति प्रक्रिया

भाजपा की सरकार आने के तुरंत बाद 2.87 लाख नियुक्तियों की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. इसके साथ ही 5 लाख युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाये जाएंगे, ताकि वैसे लोग भी विकास की मुख्य धारा से जुड़ सकें, जो किसी कारणवश नियुक्ति प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सकते. आपमें से कई लोग पहली बार वोट देंगे. उन युवा साथियों से विशेष अनुरोध है कि झारखंड में भाजपा को वोट देकर, प्रधानमंत्री के हाथों को मजबूत बनाएं. इसे भी पढ़ें -BJP-EC">https://lagatar.in/bjp-ec-in-the-role-of-bunty-and-babli/">BJP-EC

 बंटी और बबली की भूमिका में : सुप्रियो
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही